मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
28-Jun-2020 06:47 PM
RANCHI : अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की शादी की रस्में से शुरु हो गयी हैं। आज सुबह वंशरोपन और कल्याणी और मंड़वा की रस्म अदा की गई। रात में हल्दी की रस्म की जाएगी।सोमवार को मेंहदी की रस्म होगी। 30 जून को होने वाली शादी को लेकर दीपिका के रातू चट्टी स्थित घर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

दीपिका की शादी 30 जून को ओलिंपिक तीरंदाज अतनु दास के साथ होगी। इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, एम एस धोनी समेत कई प्रमुख हस्तियों को निमंत्रित किया गया है। भारतीय तीरंदाजी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस समारोह में शामिल होंगे। शादी को लेकर दीपिका के घर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। घर की सजावट दीपिका कुमारी की देखरेख में हुई है।

शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की रांची के मोराबादी में होने वाली शादी के दौरान मास्क, सैनिटाइजर और सख्त सामाजिक सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। दीपिका ने बताया कि मेहमानों के आने पर मास्क, सैनिटाइजर दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि हम किसी भी चीज को छुएंगे नहीं। हम खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखना चाहते है। दीपिका ने कहा कि सिर्फ 60 निमंत्रण कार्ड छपे है और मेहमानों को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शाम को दो अलग-अलग समय दिए गए हैं। इस दौरान परिवार के सदस्य घर पर ही रहेंगे।

इससे पहले दीपिका के घर पर रविवार को आज सुबह वंशरोपन और कल्याणी और मंड़वा की रस्म अदा की गई। रात में हल्दी की रस्म की जाएगी। वहीं सोमवार को मातृका पूजन, घृतढारी और मेहंदी की रस्म होगी। घर में आसपास की महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए जा रहे हैं। वहीं, अपनी बेटी की शादी को लेकर रातूवासियों में भी खुशी है।

