मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर
18-Mar-2020 07:55 PM
RANCHI : रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राज्य के सबसे बड़े अस्पताल RIMS से कोरोना के 29 संदिग्ध मरीज भाग गये हैं। बताया जा रहा है कि रिम्स में भर्ती 32 मरीजों में 29 संदिग्ध सैंपल देने के बाद वहां से भाग गये हैं। मरीजों को बिना-बताए वहां से भाग खड़ होने के बाद अब प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है। लोगों को डर सताने लगा है कि कही कोई संदिग्ध अगर पॉ़जिटिव पाया जाता है तो फिर आगे क्या होगा।
रांची के रिम्स से ये चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। जहां जांच के लिए लाये गये 32 संदिग्धों में 29 भाग खड़े हुए। कोरोना वायरस के संदिग्धों को राज्य भर से जांच के लिए रिम्स भेजा जा रहा है। ऐसे संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होकर सैंपल देने के बाद अस्पताल प्रबंधन को बगैर सूचना दिए फरार हो जा रहे हैं।अब अस्पताल प्रबंधन को ये चिंता सताने लगी है कि अगर कोई केस पॉजिटिव पाया गया तो उनसे संपर्क में आने वालों के लिए खतरे की घंटी होगी। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी तलाश भी शुरू कर दी गयी है।बताया जा रहा है कि भागे सभी संदिग्ध भूमिगत हो गये हैं।
रिम्स निदेशक डॉ. डीके सिंह का कहना है कि अगर कोई भी संदिग्ध रिम्स में भर्ती हो रहा है तो उसे तब तक आइसोलेशन वार्ड में रहना है जब तक उसकी रिपोर्ट निगेटिव न आ जाए। वहीं पॉजिटिव आने पर उसे क्वारंटाइन वार्ड में शिफ्ट कर उचित इलाज किया जाएगा। रिम्स निदेशक ने कहा कि अगर संदिग्ध रिम्स से बिना बताए भाग जा रहे है तो यह उनके संपर्क में आने वालों के लिए खतरे की घंटी है। अगर जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव हो जाता है तो उन सभी को भी कोरोना वायरस होने का खतरा रहेगा जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। उन्होंने कहा कि अगर लामा(लिव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस) हुए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उनपर केस भी किया जाएगा।