अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Apr-2021 03:30 PM
JHARKHAND: देश में कोरोना का कहर जारी है। झारखंड में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसे लेकर झारखंड सरकार ने लॉकडाउन लगाया है। स्थिति इतनी बिगड़ती जा रही है कि अबतक कई सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की मौत भी कोरोना के कारण हो गयी है। कोरोना से मौत का दो और मामला सामने आया है जहां रांची में मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. के.वी. पडलवार की कोरोना से मौत हो गयी है। इससे पहले 20 अप्रैल को मौसम केंद्र के एक अन्य कर्मचारी जे.के.साह की भी मौत कोरोना से हो गयी थी। दो दिनों में लगातार दो कर्मचारी की मौत से मौसम केंद्र के कर्मियों में दहशत का माहौल है। वही आरपीएफ इंस्पेक्टर आर.के.तिवारी की रिम्स में कोरोना से मौत हो गयी।
गौरतलब है कि कोरोना से झारखंड में भी हाहाकार मचा हुआ है। झारखंड में अब तक कोरोना से एक दर्जन से अधिकारियों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को जहां नगर विकास विभाग के सहायक निदेशक मेघना रूबी कश्यप की मौत हो गयी। वही इससे पूर्व राज्य सरकार के कोयला नियंत्रक अशोक तिवारी, जल संसाधन विभाग के अवर सचिव गजेश्वर महतो व राजस्व निबंधन व भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव रामा शंकर प्रसाद की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई थी।
वही पर्यटन विभाग के उप निदेशक विजय पासवान, स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अवधेश पासवान, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज चौधरी, गढ़वा में रमना प्रखंड में अंचलाधिकारी संजीव भारती, वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर उपायुक्त राजेश प्रसाद, लोहरदगा के जिला खनन पदाधिकारी भोला हरिजन, रांची जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रुंगटू लोहरा की भी मौत कोरोना से हुई थी। कोरोना महामारी को देखते हुए झारखंड सरकार ने 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया है।