वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट
28-Nov-2019 04:20 PM
RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव में 65प्लस का नारा लेकर उतरे बीजेपी को उस वक्त थोड़ी निराशा हाथ लगी जब उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में लोगों की भीड़ नहीं दिखी। झारखंड के चतरा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी सभा में 10-15 हजार लोगों की भीड़ देखकर थोड़ा असहज दिखे। इस दौरान शाह ने लोगों से 25-25 लोगों को फोन मिलाकर बीजेपी को वोट देने की अपील कर डाली।
इस दौरान अमित शाह ने कहा, 'ये 10-15 हजार लोगों से हम जीत लेंगे क्या, मुझे भी गणित आता है, मैं भी बनिया हूं, बेवकूफ मत बनाओ, आपको एक रास्ता बताता हूं, आप करेंगे क्या, सब लोग हाथ में मोबाइल उठाकर अपने 25-25 परिजनों को फोन करो और कमल के निशान पर वोट डालने की अपील करो।'
उन्होंने आगे कहा कि झारखंड को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया और नरेंद्र मोदी तथा रघुवर दास ने इसे संवारने और आगे ले जाने का काम किया। लोगों से वोट देने की अपील करते हुए शाह ने कहा कि जब भी आप वोट देने जाएं तो अस्थिर सरकार मत बनाइएगा। कभी कोई निर्दलीय राज्य का मुख्यमंत्री बन जाता था, दिल्ली में कांग्रेस को करोड़ों रुपये भेजता रहता था। अस्थिर सरकार से कभी झारखंड का विकास नहीं हुआ।
पिछले दिन लातेहार में हुए नक्सली हमले पर शाह ने कहा कि अभी-अभी लातेहार में पुलिस के 4 जवान शहीद हो गए, मैं इस मंच से नक्सलवादियों को कहने आया हूं कि जितनी खैर मनानी है मना लो, यहां फिर से बीजेपी की सरकार बनने वाली है, हम मूल समेत नक्सलवाद को उखाड़ फेंकेंगे।
अमित शाह ने आगे कहा कि पिछले 70 साल से कांग्रेस पार्टी आयोध्या मामले का केस चलने नहीं दे रही थी। 2018 में केस आया तो कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि 2019 के बाद ये केस चलना चाहिए। मगर श्रीराम की इच्छा कुछ और थी। 2019 में भी मोदी आ गए और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भव्य राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब भगवान राम के जन्मस्थान पर आसमान को छूने वाला राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता।