ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / jharkhand / जानबूझकर दूल्हे ने नाबालिग लड़की से की दूसरी शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानबूझकर दूल्हे ने नाबालिग लड़की से की दूसरी शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

22-Dec-2020 01:42 PM

CHATRA: जानबूझकर एक युवक नाबालिग लड़की से शादी कर लिया. उससे पता था कि उसकी होने वाली दुल्हन नाबालिग फिर भी वह उससे दूसरी शादी कर लिया, लेकिन इसकी जानकारी ग्रामीणों ने चाइल्ड लााइन और पुलिस को दे दी. पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र का है.
 
 
बताया जा रहा है कि सिमिरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 16 साल की नाबालिग लड़की की शादी गिद्धौर के एक मंदिर में कराए जाने की ग्रामीणों ने सूचना चाइल्ड लाइन को दी थी. जिसके बाद चाइल्ड लाइन के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.  जिसके बाद दूल्हे को शादी यह महंगा पड़ गया. 

शादी के एक सप्ताह के बाद गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर को ही नाबालिग लड़की के साथ युवक ने दूसरी शादी की. जब इसकी सूचना मिली तो शादी के एक सप्ताह के बाद दूल्हे को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने नाबालिग लड़की को रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया है और दूल्हे को जेल भेज दिया है. बता दें कि झारखंड में नाबालिग लड़कियों से शादी करने का कई मामला सामने आ चुका है. गरीब लड़की के परिजनों को लालच देकर भी कई शादी करने का मामला सामने आ चुका है.