BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
24-Jan-2022 12:03 PM
RANCHI : देश में कोरोनारोधी टीकाकरण के टारगेट को तेजी से पूरा किया जा रहा है. वहीं टारगेट पूरा करने के लिए वैक्सीनेशन के कई घपले, घोटाले और गड़बड़ियों की खबरें सामने आ रही है. इसी दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बुजुर्ग को जबरन वैक्सीन दिया जा रहा है. वीडियो में बुर्जुर्ग अपनी बीमारी का हवाला देकर टीका लेने से मना कर दिया,लेकिन बुजुर्ग के नहीं मानने पर जबरदस्ती पकड़ कर वैक्सिन दे दिया गया.
यह मामला झारखण्ड के गुमला का है जहां पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी ग्रामीणों को पकड़ कर जबरन वैक्सीन दिलवा रही है. कोरोना टीकाकरण से गुरेज करने वालों से प्रशासन सख़्ती से पेश आ रही है. इस वीडियो में बुजुर्ग बार बार कह रहा है मेरी तबियत ठीक नहीं, मुझे कुछ हो जाएगा. लेकिन पुलिस उससे जबरन वैक्सीन लेने को मजबूर करती दिख रही है. वही बुजुर्ग बोल रहे है जबरदस्ती नहीं करिए, रिएक्शन हो जायगा. लेकिन स्वास्थ्य कर्मी जबरदस्ती उसे वैक्सीन दे देती है.
हालाकिं पूरे देश में मोबाइल वैन और डोर-टू-डोर टीका लगाने का अभियान के अंतर्गत लोगों को लगातार टीका लेने के लिए कहा जा रहा है. इस वायरल वीडियो में जब एक बुजुर्ग टिका लेने से मना कर रहा है लेकिन वहां मौजूद पुलिस और नर्स उसे लगातार सख्ती के साथ समझाते नजर आ रहे है. और कह रहे हैं कि टीका लेने से कोई दुष्परिणाम नहीं होता है.