ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Home / jharkhand / बॉस की फटकार के बाद कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत, गाली देने का भी...

बॉस की फटकार के बाद कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत, गाली देने का भी आरोप

18-Jan-2024 04:32 PM

By First Bihar

BOKARO: आपने यह जरूर सुना होगा कि boss is always right मतलब कि बॉस हमेशा सही होते हैं। लेकिन बोकारो में कर्मचारी अपने बॉस को गलत बता रहे हैं। दरअसल एक बॉस ने अपने जूनियर स्टाफ को ऐसा डांटा कि उसकी तबीयत ही बिगड़ गयी। बताया जाता है कि बॉस ने उसके साथ गाली-गलौज भी किया था। जो कर्मचारी बर्दाश्त नहीं कर सका और सुगर-बीपी बढ़ने के कारण कर्मचारी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। 


कर्मचारी के बेहोश होने के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ECG, MRI और ECHO टेस्ट कराया गया। जिसके बाद इलाज शुरू किया गया। दरअसल बोकारो के उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार पर कनीय कर्मचारी दीपक कुमार की डांट फटकार लगाने और गाली-गलौज करने का आरोप है। 


जागरूकता रथ में पोस्टर नहीं लगाने की वजह से अफसर आग-बबूला हो गये और दीपक की जमकर क्लास लगाने लगे। अधिकारी ने इतना डांटा कि दीपक का शुगर और बीपी बढ़ गया और वह बेहोश होकर ऑफिस में गिर पड़ा। आनन-फानन में ऑफिस के अन्य कर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दीपक का इलाज चल रहा है। अधिकारी के इस रवैय्ये से नाराज कर्मचारी संघ का आरोप है कि अधिकारी बार-बार नौकरी खाने की धमकी देते हैं। कर्मचारी संघ ने उपायुक्त से डांट फटकार लगाने वाले अफसर को हटाने की मांग की है। कहा है कि इस अफसर के रहते चुनाव का काम कर्मचारियों से सही तरीके से कराना संभव नहीं है।