बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
29-Sep-2025 03:04 PM
By First Bihar
DESK: बोकारो आरटीओ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक कार चालक को हेलमेट न पहनने के आरोप में 1,000 रुपये का चालान भेज दिया गया। यह अजीबोगरीब मामला कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया बिशुनपुर रोड निवासी आनंद कुमार सिंह के साथ हुआ।
जानकारी के मुताबिक, 20 अगस्त को आनंद कुमार सिंह को बोकारो आरटीओ से उनके मोबाइल पर एक मैसेज लिंक प्राप्त हुआ। लिंक खोलने पर पता चला कि उनकी कार संख्या JH 09 BB 5161 के खिलाफ हेलमेट न पहनने के लिए 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जबकि यह वाहन कार है, बाइक नहीं। आनंद कुमार सिंह का कहना है कि उस तारीख को वे बोकारो गए भी नहीं थे।
इस मामले पर बोकारो के ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर ने स्पष्ट किया कि यह घटना मशीन में तकनीकी खराबी के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले भी इसी तरह की समस्या सामने आई थी। मामले की जानकारी सड़क सुरक्षा समिति को दे दी गई है और जल्द ही इस गड़बड़ी को दूर किया जाएगा।