मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
18-Feb-2025 10:10 PM
By First Bihar
mahakumbh: महाकुंभ अब अपने आखिरी चरण में है। 13 जनवरी को इसकी शुरुआत हुई थी। महाकुंभ 26 जनवरी को खत्म हो रहा है। गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर स्नान करने के लिए दुनियाभर से लोग प्रयागराज पहुंचे। अब तक 55 करोड़ श्रद्धालु संगम ने स्नान कर चुके हैं। आम से लेकर खास तक हर कोई संगम में डुबकी लगा रहे हैं।
बड़े उद्योगपति से लेकर राजनेता तक महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। कई लोग अभी भी स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। झारखंड के झरिया की बीजेपी विधायक रागिनी सिंह भी संगम में डुबकी लगाने पहुंचीं। रागिनी सिंह अपने पति पूर्व विधायक संजीव सिंह की तस्वीर लेकर महाकुंभ पहुंची और पति की तस्वीर लेकर संगम में डुबकी लगाई।
महाकुंभ में सुहागिन अपने पति के साथ संगम में डुबकी लगाती हैं लेकिन झरिया की बीजेपी विधायक रागिनी सिंह के पति हत्या के मामले में कई वर्षों से जेल में बंद हैं। इसलिए बीजेपी विधायक रागिनी सिंह संगम में स्नान करने अकेली महाकुंभ में पहुंचीं। लेकिन अपने पति की तस्वीर के साथ उन्होंने संगम में डुबकी लगाई।
बता दें कि पूर्व विधायक संजीव सिंह अपने चचेरे भाई और झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिया सिंह के पति की हत्या के मामले में जेल में बंद है। संजीव सिंह फिलहाल स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या को लेकर जेल में बंद संजीव सिंह ने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उनकी जमानत अर्जी खारिज हो गयी थी।