बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
08-Apr-2025 08:23 PM
By First Bihar
DUMKA: झारखंड के दुमका जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां बीजेपी नेता की मौत मधुमक्खियों के हमले से हो गयी है। घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के बलाथर गांव की है जहां भाजपा नेता की मौत की खबर सुनते ही लोग भी हैरान रह गये। मृतक दिवाकर यादव भाजपा मंडल के महामंत्री थे। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
अपने नेता की मौत की खबर सुनते ही कार्यकर्ता उनके घर पहुंचने लगे। जिस किसी ने भी सुना कि मधुमक्खियों की हमले से उनकी जान चली गयी है, वो कुछ देर के लिए सोच में पड़ गये। नम आंखों से उन्होंने अपने नेता को विदाई दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि भाजपा नेता दिवाकर यादव किसी काम से दूसरे गांव में गये हुए थे तभी इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने का उन्होंने पूरजोर प्रयास किया। वो इधर-उधर भागने लगे। मधुमक्खियों की संख्या ज्यादा थी आखिरकार उन्हें डंक मार दिया।
जिसके बाद दिवाकर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। जब तक लोग उन्हें अस्पताल ले जाते उससे पहले ही उनकी मौत हो गयी। परिजनों ने उन्हें जरमुंडी अस्पताल में भर्ती कराया जहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक का शव बीजेपी के झंडे में लपेटकर घर लाया गया। तब कुछ देर के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। नम आंखों से बीजेपी कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने उन्हें विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना ईश्वर से की।