ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर

Home / jharkhand / भीषण सड़क हादसे में 3 छात्राओं की हुई मौत, एक की हालत नाजुक

भीषण सड़क हादसे में 3 छात्राओं की हुई मौत, एक की हालत नाजुक

09-Aug-2022 09:32 PM

DESK: ट्रक की चपेट में आने से 3 छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं। घायल छात्रा को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना रांची-टाटा एनएच-33 पर हुई है। जहां बुंडू थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में 3 स्कूली छात्राओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक छात्रा को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। मृत छात्राएं भास्कर सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ती थी। 


मिली जानकारी के अनुसार रांची से टाटा जा रही ट्रक ने छात्राओं को रौंद दिया जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मृत छात्राओं की पहचान कर ली गयी है। बुंडू की रहने वाली रीमा, जोशना, ज्योति की मौत हो गयी है। तीनों छात्राएं छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा की छात्रा थी। जबकि घायल छात्रा प्रिया महतो सातवीं कक्षा में पढ़ती थी और सरायकेला की रहने वाली थी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।