ब्रेकिंग न्यूज़

भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....

Home / jharkhand / बड़ी खबर: हादसे की शिकार हुई मजदूरों से भरी पिकअप वैन, 7 लोगों...

बड़ी खबर: हादसे की शिकार हुई मजदूरों से भरी पिकअप वैन, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

12-Jan-2023 11:53 AM

SARAIKELA: इस वक्त की बहुत बड़ी खबर झारखंड के सरायकेला से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सरायकेला के राजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सवेरे हुई है। यहां मजदूरों से भरी पिकअप वैन अचानक बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में सात लोगों की दर्जनाक मौत हो गई है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह मजदूरों से भरी पिकअप वैन चाईबासा से जमशेदपुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही पिकअप वैन राजनगर-चाईबासा मार्ग के खैरबनी गांव के पास पहुंची अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त पिकअप वैन पर करीब 20 मजदूर सवार थे। पिकअप वैन के दुर्घटनाग्रस्त होते ही चीख पुकार मच गई। जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे पिकअप वैन सवार सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्जन भर मजदूर घायल हो गए।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लोगों में 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन्हे जमशेदपुर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।