ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Home / jharkhand / बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर IT की दबिश, एकसाथ कई जगहों पर छापेमारी...

बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर IT की दबिश, एकसाथ कई जगहों पर छापेमारी से हड़कंप

17-Jan-2024 11:16 AM

By First Bihar

DHANBAD: खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है, जहां बुधवार की सुबह आयकर विभाग की टीम ने कोयला के कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर दबिश दी है। टैक्स चोरी के मामले में इनकम टैक्स की टीम लकी ग्रुप, कोयला कारोबारी दीपक पोद्दार, अनिल गोयल, राणा रंजीत के ठिकानों पर सुबह से ही छोपमारी कर रही है।


छापेमारी करने पहुंची आईटी की टीम में बिहार-झारखंड के अधिकारी शामिल हैं। इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी के दौरान इलाके को सील कर दिया है और किसी को भी घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। आईटी की टीम कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के आय स्त्रोत एवं कागजातों को खंगाल रही है। कारोबारियों के घर के बाहर भारी संख्या में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है।


इससे पहले बीते मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने हजारीबाग में कोयला कारोबार से जुड़े इजहार अंसारी के ठिकानों पर छापेमारी की थी और बाद में कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि झारखंड में इन दिनों केंद्रीय एजेंसियों ने अपनी दबिश बढ़ा दी है। गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने वाले लोग इनके निशाने पर आ गए हैं।