ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन

Home / jharkhand / 2000 का नोट बंद करने पर JMM ने उठाया सवाल, बोले सुप्रियो भट्टाचार्य.....

2000 का नोट बंद करने पर JMM ने उठाया सवाल, बोले सुप्रियो भट्टाचार्य.. RBI के फैसले पर वित्त मंत्री आखिर चुप क्यों हैं?

21-May-2023 05:06 PM

By First Bihar

RANCHI: 2000 रुपये के नोट के चलन से बाहर किये जाने पर जेएमएम ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला विरोधी हैं। महिलाएं थोड़ा पैसा जमा करती हैं तो उनके पैसे निकालने के लिए नोटबंदी तक कर देते हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी देश को बर्बाद कर देना चाहते हैं। 


दो हजार का नोट बंद होने पर जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य कहते हैं कि करोड़ों छोटे बड़े रोजगार पर नोटबंदी के नाम पर बड़ा हमला किया गया है। BJP आज भ्रष्टाचार पर बात करती है ये हास्यास्पद नहीं है तो और क्या है। BJP भ्रष्टाचार की गंगोत्री है। 2000 के नोट छापने में सरकार को 20 हजार करोड़ की लागत आती है। जो जनता के पैसे है। 


उन्होंने कहा कि जनता का  20 हजार करोड़ रुपया अब डूब गया है। वही उन्होंने कहा कि दो हजार का नोट बंद करने का फैसला आरबीआई ने लिया है। आरबीआई के इस फैसले पर आखिर देश के वित्त मंत्री क्यों चुप हैं? अभी तक उनका किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है।