बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग
14-Jan-2023 03:03 PM
JHARKHAND: झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके 15 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली कृष्णा हांसदा को आखिरकार गिरफ्तार किया गया है। हांसदा भाकपा माओवादी संगठन का रीजनल कमेटी मेम्बर बताया जा रहा जिसकी गिरफ्तारी से संगठन को बड़ा झटका लगा है।
हार्डकोर नक्सली कृष्णा हांसदा हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था लेकिन इस बार पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धड़ दबोचा। गिरिडीह पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। क्योंकि पिछले तीन साल से वह पारसनाथ इलाके में आंतक मचा रखा था।
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के मंझलाडीह निवासी कृष्णा को पकड़ा इतना आसान नहीं था। यह बात पुलिस भी जानती है। कृष्णा का नेटवर्क बहुत बड़ा था। इस बात से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि इलाके में कोई भी नया शख्स प्रवेश करता था तो इसकी जानकारी उसे पलक झपकते ही हो जाती थी।
यही नहीं यदि पुलिस भी इलाके में पैर रखती थी तो कृष्णा को पहले पता चल जाता था। यही कारण था कि तीन साल से पुलिस उसे गिरफ्तार करने में जुटी थी लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। लेकिन इस बार पुलिस ने घेराबंदी कर कृष्णा हांसदा उर्फ अविनाश दा को गिरफ्तार कर नक्सली संगठन को बड़ा झटका दिया है।