ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Raid On Punjab CM House: पंजाब सीएम भगवंत मान के दिल्ली आवास पर चुनाव आयोग की रेड, पंजाब पुलिस ने आयोग की टीम को रोका, पैसे बांटने की शिकायत

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पैसे के खेल को लेकर ड्रामा हाईलेवल पर पहुंच गया है. पंजाब के सीएम भगवंत मान के दिल्ली आवास से पैसे बांटे जाने की शिकायत पर चुनाव आयोग की टीम वहां रेड करने पहुंची है.

30-Jan-2025 09:01 PM

By First Bihar

DELHI: (Delhi Assembly Election) दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव में बड़ी खबर सामने आयी है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर से पैसे बांटे जाने की शिकायत के बाद चुनाव आय़ोग की टीम वहां तलाशी लेने पहुंच गयी है. हालांकि भगवंत मान के घर पर बड़ी तादाद में पंजाब पुलिस के जवान और अधिकारी तैनात हैं. पुलिस ने चुनाव आयोग की टीम को घर के अंदर जाने से रोक दिया है.


भगवंत मान के घर पहुंचे रिटर्निंग ऑफिसर ओपी पांडे ने मीडिया से कहा कि हमें इस घर से पैसे बांटने की शिकायत मिली है. शिकायत मिलने के बाद 100 मिनट के अंदर हमें उस शिकायत का निपटारा करना होता है. लिहाजा हमारी फ्लाइंग स्क्वॉयड  यहां आई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया है. मैं पुलिस से अनुरोध कर रहा हूं कि हमें एक कैमरापर्सन के साथ अंदर जाने दिया जाए.


चुनाव आयोग को cVIGIL एप पर भगवंत मान के घर से पैसे बांटने की शिकायत मिली थी. आयोग ने चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत के लिए ये एप बनाया है, जिस पर कोई भी अपनी शिकायत रख सकता है. खबर लिखे जाने तक भगवंत मान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने चुनाव आयोग की टीम को अंदर जाने नहीं दिया था.


उधर, पंजाब के CM भगवंत मान ने अलग आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग को ये नहीं दिख रहा है. प्रवेश वर्मा ट्वीट करके बता रहे हैं कि वे कहां पैसे बांटेंगे. लेकिन चुनाव आयोग भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी करा रही है. दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रही है. ये बहुत ही निंदनीय है.