ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Delhi CM Salary : CM रेखा गुप्ता को कितनी मिलेगी सैलरी, जानिए कौन-कौन सी सुविधाएं होंगी फ्री

Delhi CM Salary : रेखा गुप्ता गुरुवार को शपथ ग्रहण करने के साथ ही दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं। अब उन्हें वो सारी सुविधाएं मिलेंगी

21-Feb-2025 09:56 AM

By First Bihar

Delhi CM Salary : रेखा गुप्ता गुरुवार को शपथ ग्रहण करने के साथ ही दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं। अब उन्हें वो सारी सुविधाएं मिलेंगी, जो दिल्ली के सीएम के लिए निर्धारित हैं। इसमें वेतन, बंगला, वाहन, सुरक्षा, फ्री इलाज, मुफ्त बिजली समेत आदि सुविधाएं मिलती हैं। तो ऐसे में अब आपका भी यह सवाल होगा कि दिल्ली के सीएम को कितनी सैलरी मिलती हैं तो आइए जानते हैं इसका जवाब। 


दरअसल, रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं। अब उन्हें वो सारी सुविधाएं मिलेंगी, जो दिल्ली के सीएम के लिए निर्धारित हैं। ऐसे में यदि हम सैलरी की बात करें तो मार्च 2023 के आदेश के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री को हर महीने एक लाख 70 हजार रुपये की सैलरी मिलती है। बतौर सीएम रेखा गुप्ता को इतनी ही सैलरी मिलेगी। 


इसमें उनकी बेसिक सैलरी 60 हजार रुपये होगी। इसके अलावा उन्हें कई तरह के भत्ते मिलेंगे। भत्ते के तौर पर सीएम रेखा गुप्ता को 30 हजार रुपये विधानसभा अलाउंस मिलेगा। 25 हजार रुपये सचिवीय सहायता, 10 हजार टेलीफोन अलाउंस, 10 हजार रुपये ट्रैवल अलाउंस और दैनिक भत्ता 1500 रुपये मिलेगा।


सीएम को बतौर मुख्यमंत्री एक सरकारी आवास मिलेगा। सीएम के आलीशान आवास में सारी सुविधाओं होगा। सीएम रेखा गुप्ता को उनके सरकारी वाहन के लिए हर महीने 7 सौ लीटर मुफ्त पेट्रोल मिलेगी। इसके अलावा अगर वो अपना वाहन इस्तेमाल करी है तो उन्हें हर महीना 10 हजार रुपये भत्ता अलग से मिलेगा। इसके अलावा उन्हें हर महीने पांच हजार यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।


इधर, सरकारी अस्पताल, रेफरल हॉस्पिटल में निशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। सीएम के स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टरों का एक पूरा पैनल होता है। वो समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच करते हैं। सीएम को लोन की सुविधा भी मिलती है।