Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
30-Jan-2025 08:51 PM
By First Bihar
delhi assembly election: 05 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के 6 दिन पहले दिल्ली स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत माल के आवास पर चुनाव आयोग की टीम तलाशी लेने पहुंची है। कपूरथला हाउस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। ऐसी खबर आ रही है कि चुनाव आयोग की टीम को अंदर जाने से रोका गया है।
टीम में शामिल रिटर्निंग अफसर ओपी पांडेय ने बताया कि हमें cVIGIL ऐप पर पैसे बांटने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद हम यहां फ्लाइंग स्कॉयर्ड टीम के साथ पहुंचे है लेकिन अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। हम यह अनुरोध कर रहे हैं कि हमें एक कैमरामैन के साथ घर के अंदर जाने दिया जाए।
वही दिल्ली की सीएम अतिशी ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली पुलिस भगवंत मान जी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिनदहाड़े पैसे, जूते,चदर बांट रहे हैं वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं। वाह री भाजपा दिल्ली वाले 5 तारीख को जवाब देंगे।
जबकि पंजाब के CM भगवंत मान ने बताया कि प्रवेश वर्मा खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, लेकिन यह चुनाव आयोग को नहीं दिख रहा। वर्मा ट्वीट करके बताते हैं कि वे कहां पैसे बांटेंगे लेकिन भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी होती है। दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और पंजाबियों को बदनाम कर रही है, जो बहुत ही निंदनीय है।