Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
11-Jan-2025 10:11 AM
By First Bihar
JDU in Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर रहे हैं। इस बार उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए जो एक बड़ा फैक्टर ध्यान में रखा जा रहा है वह पूर्वांचल और बिहार के मतदाताओं की संख्या है। इसकी वजह यह है कि दिल्ली में करीब 15 ऐसी सीटें हैं जहां पर बिहार और पूर्वांचल के वोटों का दबदबा है। ऐसे में एनडीए के सहयोगी जदयू भी इस समीकरण के तहत दिल्ली के मैदान में उतरने को देख रही है।
दरअसल, दिल्ली विधानसभा में 15 सीटों पर जीत और हार का अंतर यह पूर्वांचल और बिहार के मतदाता ही तय करते हैं। जिन सीटों पर पूर्वांचल और बिहार के मतदाताओं की संख्या अच्छी है उनमें बुराड़ी, करावल नगर, सीमापुरी, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, बादली, किराड़ी, नांगलोई, विकासपुरी, द्वारका, पालम, मटियाला, उत्तम नगर, संगम विहार, बदरपुर, देवली और राजेंद्र नगर सीट शामिल है। ऐसे में सब इनमें से छह सीटों पर जदयू अपना कैंडिडेट मैदान में उतारने कि तैयारी कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक जेडीयू की बीजेपी के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जो बातचीत चल रही है। उसमें जेडीयू की कोशिश है कि इस बार उसके खाते में पिछली बार से ज्यादा सीटें आए। 2020 के चुनाव में जेडीयू को दो सीट मिली थी बुराड़ी और संगम विहार, लेकिन किसी पर जीत नहीं हुई थी।
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक जेडीयू की कोशिश है कि 4 से 6 सीट मिले। इनमें बुराड़ी, किराड़ी, संगम विहार, बदरपुर, ओखला, द्वारका और पालम है. यह वह तमाम विधानसभा सीटें हैं जहां पर बिहारी और पूर्वांचल मतदाताओं की संख्या दिल्ली के बाकी विधानसभाओं की तुलना में ज्यादा है। जेडीयू का मानना है कि अगर उसके खाते में सीट आती है तो बिहार और पूर्वांचल के मतदाताओं को ज्यादा बेहतर तरीके से अपने साथ जोड़ने में सफल हो सकती है।