Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
16-Jan-2025 01:45 PM
By First Bihar
Delhi vidhansabha election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया लगातार जारी है. इसी कड़ी में गुरुवार को करावलनगर विधानसभा सीट से कपिल मिश्रा ने नामांकन किया. नामांकन से पहले कपिल मिश्रा ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता में एक अद्भुत उत्साह है. 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में भगवा लहराएगा और करावल नगर में एक भव्य विजय भाजपा की होगी. हम पानी, बिजली, टूटी सड़क जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे. अरविंद केजरीवाल ने 5 साल पहले कहा था कि अगर मैं यमुना साफ न करूं तो मुझे वोट नहीं दीजिएगा. दिल्ली की जनता उनकी इस बात का पूरा पालन करेगी.
मुस्लिम वोट को लेकर कपिल मिश्रा ने कहा, मुस्लिम वोट हमेशा एक साथ पड़ते हैं. लेकिन बदलाव ये आ गया कि बाकी लोग भी एक हो गए हैं. दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को चुनाव में उतारने को लेकर भाजपा नेता ने कहा, वो लोग दिल्ली दंगों के घाव ताजा करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे. हम जरूरी मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे. ऐसे प्रत्याशियों को उतारने से जनता में आक्रोश आएगा, वो वोट से उन्हें जवाब देगी.
वहीं बदरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायण दत्त शर्मा ने नामांकन करने से पहले आम आदमी पार्टी (आप ) और अरविन्द केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल के झूठे वादे से दिल्ली की जनता भी परेशान है. 2020 में भी आम आदमी पार्टी की लहर थी, इसके बावजूद बदरपुर में भाजपा की जीत हुई थी. आम आदमी पार्टी का बदरपुर का प्रत्याशी कंबल वितरण कर रहा है, लेकिन इससे जनता उन्हें वोट नहीं करेगी। बदरपुर की जनता ने पिछले 5 सालों में बदरपुर के विकास को देखा है, जो भाजपा ने किया है। यही कारण है कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट पड़ेगा.