ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Delhi Chunav 2025: दिल्ली चुनाव से पहले अरविन्द केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP के 2 पार्षद बीजेपी में शामिल

Delhi Vidhan Sabha Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले अरविन्द केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. आम आदमी पार्टी (आप) के दो पार्षद रवींद्र सोलंकी और नरेंद्र गिरसा बीजेपी में शामिल हो गए है.

17-Jan-2025 02:48 PM

By First Bihar

Delhi Vidhan Sabha Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद रवींद्र सोलंकी और नरेंद्र गिरसा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये. यह दोनों पार्षद बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत के लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं. 

इस मौके पर कमलजीत सहरावत ने कहा कि सोलंकी और गिरसा आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य थे, लेकिन अब वे अरविंद केजरीवाल की नीतियों से मोहभंग हो चुके हैं. सहरावत ने कहा, इन दोनों नेताओं ने पार्टी नहीं बदली, बल्कि केजरीवाल ने अपनी राजनीति और नीतियों को बदल लिया है, जिसकी वजह से उन्हें पार्टी बदलने को मजबूर होना पड़ा.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख 5 फरवरी नजदीक आएगी, वैसे-वैसे अधिक लोग भाजपा में शामिल होंगे, जो दिल से दिल्ली की सेवा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि रवींद्र सोलंकी और नरेंद्र गिरसा ने अपने-अपने क्षेत्र में अच्छे कार्य किए हैं और अब वे भाजपा के मंच से और भी बेहतर काम करेंगे. बता दें कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा. चुनाव परिणाम की घोषणा आठ फरवरी को की जाएगी.