ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / elections / delhi-assembly-election-2025 / Delhi Election Result 2025: सीएम आतिशी ने बचा ली AAP की लाज, कांटे...

Delhi Election Result 2025: सीएम आतिशी ने बचा ली AAP की लाज, कांटे की टक्कर में कालकाजी सीट से चुनाव जीतीं

08-Feb-2025 01:03 PM

By FIRST BIHAR

Delhi Election Result 2025: दिल्ली की कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव जीत गई हैं। बीजेपी के रमेश बिधूड़ी के साथ कांटे की टक्कर में उन्होंने जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी की लाज बचा ली है।


दरअसल, दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए बीते 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 8 फरवरी को सुबह से ही मतगणना जारी है। रूझानों के मुताबिक, इस बार दिल्ली की सरकार में बीजेपी की वापसी होती दिख रही है। आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर देते हुए बीजेपीदिल्ली की सत्ता में वापसी करती दिख रही है। नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव हार चुके हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा चुनाव जीत गए हैं।


वहीं जंगपुरा सीट से दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार चुके हैं। इस सीट से बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने सिसोदिया को कड़ी टक्कर देते हुए इस सीट से जीत दर्ज की है। इस सीट पर दोनों के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और आखिरी राउंड की गिनती के बाद सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा हालांकि आखिरी वक्त में सीएम आतिशी ने आम आदमी पार्टी की लाज बचा ली।


दिल्ली की कालकाजी सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री चुनाव लड़ रही थीं लिहाजा हर किसी की नजर इस सीट पर थी। आखिरी रूझानों तक आतिशी तेजी से हार की तरफ बढ़ रही थी लेकिन आखिरी राउंड की गिनती में वह बीजेपी के बिधूड़ी को 2700 वोटों से पछाड़कर आगे निकल गईं और चुनाव जीत गई हैं। इस सीट पर कांग्रेस नेअलकालांबा को चुनाव मैदान में उतारा था।