ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / elections / delhi-assembly-election-2025 / Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव के नतीजों पर बोले अन्ना हजारे..शराब और...

Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव के नतीजों पर बोले अन्ना हजारे..शराब और पैसे में उलझ कर रह गए केजरीवाल

27 साल बाद दिल्ली में BJP की वापसी होने जा रही है। AAP के केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट हार गये हैं। वही CM आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव जीत गई हैं। सामने आ रहे रूझानों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है।

08-Feb-2025 02:33 PM

By First Bihar

Delhi Election Result 2025: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि अरविंद केजरीवाल शराब और पैसे में उलझ कर रह गए। अन्ना हजारे ने आगे कहा कि लंबे समय से हम कह रहे हैं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए और विचार भी अच्छे होने चाहिए। उसकी छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए।


अन्ना हजार ने आगे कहा कि केजरीवाल को यह समझ में नहीं आया और वह शराब और पैसे में उलझ कर रह गए। इससे उनकी ही छवि खराब हुई है। इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं। दिल्ली की जनता ने यह देखा कि अरविंद केजरीवाल चरित्र की बात करते हैं लेकिन शराब में लिप्त रहते हैं।


लोगों ने यह भी सोचा कि अरविंद केजरीवाल राजनीति में आरोप लगते रहते हैं। किसी को यह साबित करना पड़ता है कि वह दोषी नहीं है। लेकिन सच-सच ही रहेगा। अन्ना ने कहा कि जब बैठक हुई तब मैंने यह तय किया कि मैं पार्टी का हिस्सा नहीं रहूंगा और मैं उस दिन से पार्टी से दूर हूं।


बता दें कि दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ देर में सामने आ जाएगा। अभी जो रूझान देखने को मिल रहा है उसने बीजेपी की जीत दिखाई दे रही है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से बीजेपी 48 जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 पर आगे है। इसे लेकर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। लोग जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। बीजेपी दफ्तर पर मौजूद कार्यकर्ता ढोल नगाड़े पर झूमते नजर आ रहे हैं एक दूसरे को अबीर लगाकर अपनी खुशी बयां कर रहे हैं।