ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / elections / delhi-assembly-election-2025 / Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने जारी किया संकल्प...

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, शाह बोले- जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं

Delhi Election 2025: बीजेपी ने दिल्ली चुनाव को लेकर अपना तीसरा संकल्प पत्र जारी कर दिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस दौरान केजरीवाल सरकार पर जोरदार हमला बोला और जनता को ठगने का आरोप लगाया.

25-Jan-2025 04:27 PM

By FIRST BIHAR

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष बचा है। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दल चुनावी वादों के जरिए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में जुटे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने शनिवार को अपना तीसरा चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी जो वादा करती है उसे पूरा कर के भी दिखाती है।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी का तीसरा संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि हम सिर्फ वादे नहीं करते। हमने बहुत लोगों से सुझाव मांगे थे, जिसके आधार पर संकल्प पत्र को तैयार किया गया है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों से जो वादा करते हैं उसे पूरा नहीं करते हैं और फिर भोला सा चेहरा लेकर लोगों के सामने चले आते हैं। वह तो कहते थे कि उनका कोई मंत्री बंगला नहीं लेगा लेकिन खुद के लिए शीश महल बनवा लिया।


शाह ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि आपने तो मंदिर को भी नहीं बख्शा, शराब घोटाला किया। यमुना में डुबकी लगाकर दिखा दो, नहीं तो कुंभ में जाकर गंगा में डुबकी लगा लो। आपने मोहल्ला क्लिनिक का झांसा देकर दिल्ली की जनता को ठगने का काम किया। आप सिर्फ बेल पर बाहर हैं। दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को लेकर कुछ नहीं किया, दिल्ली की जनता कितनी परेशान है।