ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Delhi Election 2025: दिल्ली में काउंटिंग से पहले 15 करोड़ के ऑफर पर बड़ा सियासी बखेड़ा, केजरीवाल के घर पहुंची ACB

Delhi Election 2025: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर एसीबी की टीम पहुंच गई है, जो 15 करोड़ के ऑफर के आरोपों की जांच करेगी और केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं से पूछताछ करेगी।

07-Feb-2025 02:41 PM

By FIRST BIHAR

Delhi Election 2025: दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव की मतगणना होनी है लेकिन काउंटिंग से पहले बड़ा सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। वोटिंग के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह समेत अन्य आप नेताओं ने दावा किया था कि आप के सात विधायकों को बीजेपी की तरफ से 15 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं, ताकि विधायक पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो जाएं। 


आम आदमी पार्टी के इस दावे पर बीजेपी ने दिल्ली के एलजी से शिकायत की थी। दिल्ली बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी विष्णु मित्तल ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखा था और आरोपों की जांच एसीबी से कराने की की मांग की थी। विष्णु मित्तल ने मांग की थी कि अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह को तलब किया जाए और उनके आरोपों की जांच की जाए। बीजेपी की शिकायत पर एलजी ने बड़ा एक्शन ले लिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं।


उधर, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के आदेश के बाद एसीबी की टीम अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर के लिए रवाना हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, एसीबी की तीन जांच टीमें गठिग की गई हैं। जिसमें से एक टीम पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गई है, जो 15 करोड़ के ऑफर के आरोपों की जांच करेगी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं से पूछताछ करेगी।