ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / elections / delhi-assembly-election-2025 / Delhi Election 2025: BJP ने केजरीवाल के नामांकन पर उठाए सवाल, 4 प्वाइंट्स...

Delhi Election 2025: BJP ने केजरीवाल के नामांकन पर उठाए सवाल, 4 प्वाइंट्स बताकर की नॉमिनेशन रद्द करने की मांग

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं. इसी बीच बीजेपी ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नामांकन को रद्द करने की मांग कर दी है.

18-Jan-2025 03:46 PM

By First Bihar

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे शह मात का खेल तेज होता जा रहा है। चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नॉमिनेशन पर सवाल उठाए हैं और उनके नामांकन को रद्द करने की मांग कर दी है।


दरअसल, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने नामांकन पत्र में कई बातें छिपाई हैं और अपने बारे में पूरी जानकारी चुनाव आयोग को नहीं दी है। भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल को लेकर चार ऑब्जेक्शन लगाए हैं, जिसको लेकर निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में आपत्तियां रद्द करने को लेकर बहस जारी है।


अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से नॉमिनेशन दाखिल किया है। इस सीट से वह तीन बार चुनाव जीत चुके हैं और चौथी बार मैदान में हैं। इस सीट से बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में नई दिल्ली की सीट हाई प्रोफाइल बन गई है। बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष चार प्वाइंट्स बताकर ऑब्जेशन दर्ज कराया है। 


उन्होंने कहा है कि केजरीवाल पर चार केस दर्ज हैं, तीन जगह उनका लाइव वोट है, उन्होंने अपनी आय छिपाई है और केजरीवाल ने जिस नंबर से एनरोल किया है वह नंबर ही नहीं है। बीजेपी ने दावा किया है कि केजरीवाल ने जो हलफनामा जमा किया है, उसमें कई जानकारियां छिपाई गईं हैं। बीजेपी ने कहा है कि उसकी आपत्ति पर विचार करते हुए केजरीवाल का नामांकन रद्द किया जाए।


बता दें कि दिल्ली में आगामी फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है। चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। तीनों दल चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे, जिसके बाद पता चलेगा कि दिल्ली की जनता ने किसे अपना आशीर्वाद दिया है।