ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Delhi Election 2025: कब होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण? आ गया बड़ा अपडेट

Delhi Election 2025: दिल्ली के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली में हुई बीजेपी की बैठक के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि नए सीएम का शपथ ग्रहण कब होगा।

09-Feb-2025 03:49 PM

By FIRST BIHAR

Delhi Election 2025: 27 साल बाद बीजेपी की दिल्ली की सत्ता में वापसी हुई है। राज्य की 70 में से 48 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? शपथ ग्रहण समारोह कब आयोजित किया जाएगा? ऐसे कई सवाल लोगों के मन में हैं। 


मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर अहम बैठक हुई, जिसमें सीएम फेस को लेकर गहन मंथन किया गया। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बैजयंत पांडा और बीएल संतोष बैठक में मौजूद थे। इसी बीच शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद दिल्ली में शपथ ग्रहण हो सकता है।


पीएम मोदी 14 फरवरी को देश वापस लौटेंगे। इसके बाद दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए में शामिल तमाम दलों के बड़े नेता और एनडीए साशित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इससे पहले शनिवार को बीजेपी दफ्तर में शपथ ग्रहण समारोह और दिल्ली सरकार की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई थी।


बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए बीते 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी जबकि मतगणना 8 फरवरी को हुई। 70 सीटों में से 48 बीजेपी के खाते में आईं जबकि आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई। वहीं कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला और लगातार तीसरी बार कांग्रेस को दिल्ली चुनाव में दुर्गति का सामना करना पड़ा है।