ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। महरौली सीट से विधायक नरेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

31-Jan-2025 04:45 PM

By FIRST BIHAR

Delhi Election 2025: दिल्ली में आगामी 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। वोटिंग से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। टिकट कटने से नाराज महरौली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पत्र लिखकर पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


विधायक नरेश यादव ने पत्र में लिखा, “महोदय, निवेदन इस प्रकार है कि आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए, अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को मुमा करने के लिए हुआ था लेकिन अब में बहुत दुखी हूं कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई बल्कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिपा हो चुकी है”।


उन्होंने लिखा, “मैंने आम आदमी पार्टी ईमानदारी की राजनीति के लिए ही ज्वाइन की थी। आज कहीं भी ईमानदारी नजर नहीं आ रही है। मैंने महरौली विधान सभा में पिछले 10 सालों से लगातार 100 फीसदी ईमानदारी से काम किया है। महरौली के लोग जानते हैं कि मैंने ईमानदारी की राजनीति अच्छे व्यवहार की राजनीति और काम की राजनीति की है। मैंने महरौली के बहुत से लोगों से चर्चा की, सभी ने यही कहा कि आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है”। 


नरेश यादव लिखते हैं कि, “आपको इस पार्टी को छोड़ देना चाहिए क्योंकि इन्होंने लोगों के साथ धोखा किया है। कहते थे, कि हम ईमानदारी की राजनीति करेंगे लेकिन आज पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। दिल्ली की जनता जानती हैं कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है क्योंकि इन्होंने भ्रष्टाचारियों को ही पार्टी में शामिल कर लिया है”।


उन्होंने लिखा कि “आम आदमी पार्टी में कुछ ही लोग ईमानदारी की राजनीति करने वाले बधे हैं। केवल उनसे मेरा प्यार व दोस्ती हमेशा रहेगी और अपनी महरौली की जनता का भी में दिल से आभार और धन्यवाद प्रकट करता हूं कि इन्होंने मुझे 10 सालों से बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया है। महरौली विधान सभा और दिल्ली की प्यारी जनता से विनम्र निवेदन है कि आगे की ईमानदारी से समाज सेवा बाजी राजनीति के लिए अपना आशीर्वाद और प्यार हमेशा मुझपर बनाये रखें। मैं आप सभी से वादा करता हूँ कि हमेशा ईनानदारी की, अच्छे व्यवहार की और काम की राजनीति करता रहूंगा। महोदय, आज की आम आदमी पार्टी की भ्रष्ट राजनीति को देखते हुए आम आदी पार्टी को छोडना माहता हूं और इस पार्टी से में सभी पदों से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें"।