Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
21-Jan-2025 09:27 AM
By FIRST BIHAR
Delhi Election 2025: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे के ऊपर हमलावर बने हुए हैं और अलग-अलग मुद्दों को लेकर खूब बयानबाजी हो रही है। इसी बीच आप के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल रामायण का जिक्र कर घिर गए हैं। बीजेपी ने केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताकर ट्रोल किया है।
दरअसल, सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रामायण के एक प्रसंग का जिक्र किया था। अरविंद केजरीवाल सोमवार की देर शाम विश्वास नगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीता हरण की कहानी लोगों को सुना रहे थे। सीता हरण की कहानी सुनाते हुए केजरीवाल कुछ गलतियां कर गए। जिसको लेकर अब बीजेपी नेता उन्हें घेरने में जुट गए हैं।
केजरीवाल ने कहा कि श्रीराम खाना का इंतजाम करने जंगल में गए थे, तभी रावण सोने के मृग का वेष धारण कर सीता का हरण करने पहुंच गया। बीजेपी वाले भी हिरण की तरह हैं, इनके चक्करम मत आ जाना नहीं तो आप सबका हरण हो जाएगा। झुग्गीवाले सोने के हिरण के चक्कर मे न पड़ जाएं, आज बीजेपी के लोग वोट मांगने आ रहे हैं और चुनाव जीतने ते बाद लोगों का घर उजाड़ने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंच जाएंगा, लेकिन आप चिंता मत कीजिए, जबतक हम जिंदा हैं झुग्गी नहीं तोड़ने देंगे।
केजरीवाल के इस बयान पर अब बीजेपी उन्हें ट्रोल कर रही है। दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एक्स पर लिखा कि, “चुनावी हिंदू अरविंद केजरीवाल के अनुसार, श्री राम जब वन में खाना ढुंढने गए थे तो रावन सोने का हिरण बनकर आया था लेकिन मैं चुनावी हिंदू को बता दूं कि रामायण में तो राक्षस मारीच रावण के साथ आया था और उसने सोने के हिरण का रूप लिया था। सीता माता ने लक्ष्मण जी से नहीं बल्कि प्रभु श्री राम जी से सोने का हिरण लाने के लिए कहा था। यह है चुनावी हिंदू का फर्जी ज्ञान..”।