ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Delhi Assembly Election 2025 : महिलाओं के बाद अब स्टूडेंट्स भी बसों में फ्री कर सकेंगे यात्रा; चुनावी शोर में एक और बड़ा ऐलान

Delhi Assembly Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने एक और चुनावी वादा किया है। उन्होंने महिलाओं के बाद अब दिल्ली के छात्रों को भी फ्री बस सर्विस देने का ऐलान किया है। इससे पहले केजरीवाल ने ...

17-Jan-2025 12:22 PM

By First Bihar

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में अगले महीने विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टी अपनी-अपनी तैयारी में लगी हुई है। ऐसे में अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक और चुनावी वादा किया है। उन्होंने महिलाओं के बाद अब दिल्ली के छात्रों को भी फ्री बस सर्विस देने का ऐलान किया है। 


केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम छात्रों के लिए परिवहन को सुलभ बनाना चाहते हैं। अगर AAP चुनाव जीतती है, तो हम दिल्ली में छात्रों के लिए बस यात्रा निःशुल्क करने के मॉडल पर काम कर रहे हैं। जबकि महिला छात्रों को पहले से ही इसका लाभ मिल रहा है। इससे पहले केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मेट्रो किराए में छात्रों को 50 फीसदी की छूट देने की मांग की थी। 


केजरीवाल ने पत्र में लिखा, "दिल्ली के छात्र अपने स्कूल या कॉलेज तक आने-जाने के लिए बड़े पैमाने पर मेट्रो पर निर्भर हैं। ऐसे में छात्रों पर वित्तीय बोझ का कम करने के लिए मैं दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50 फीसदी रियायतें देने का प्रस्ताव रखता हूं। दिल्ली मेट्रो दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच 50:50 सहयोग की परियोजना है, इसलिए इस पर होने वाले खर्च को दिल्ली सरकार और केंद्र आधा-आधा वहन करें। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप इस प्रस्ताव से सहमत होंगे।"


गौरतलब हो कि, इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली के जाट समाज को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल करने को लेकर चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ने 10 सालों से जाट समाज को ओबीसी आरक्षण के नाम पर धोखा दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में जाट समाज को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में लाने का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया। आम आदमी पार्टी के मुखिया ने कहा था कि केंद्र सरकार की ओबीसी लिस्ट में शामिल न होने के कारण जाट समाज के हजारों बच्चे दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं ले पाते हैं।