ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / elections / delhi-assembly-election-2025 / Arvind Kejriwal News : दिल्ली में न सही तो पंजाब के CM बनेंगे...

Arvind Kejriwal News : दिल्ली में न सही तो पंजाब के CM बनेंगे अरविंद केजरीवाल ? क्यों इन दावों में दिख रहा दम, यह सीट भी दे रही इस बात की गवाही

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल का दिल्ली से बैग पैक हो चुका है। ऐसे में चुनाव हारने के बाद अब उनकी नजर पंजाब पर है। अब उन्होंने पंजाब के सीएम और विधायकों की आज अहम बैठक बुलाई है। अब सबके मन में सवाल है कि क्या केजरीवाल बनेंगे पंजाब के मुख्यमंत

11-Feb-2025 09:27 AM

By First Bihar

Arvind Kejriwal News : अरविंद केजरीवाल का दिल्ली से बैग पैक हो चुका है। ऐसे में  दिल्ली चुनाव हारने के बाद अब उनकी नजर पंजाब पर है। अब उन्होंने पंजाब के सीएम और विधायकों की आज अहम बैठक बुलाई है। अब सबके मन में सवाल है कि क्या केजरीवाल बनेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री? चलिए जानते हैं क्यों इन दावों दम में है 


दरअसल, दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद आप को बड़ा झटका लगा। दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो गई। ऐसे में इस हार के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब पंजाब की तरफ है। इसकी वजह यह है कि पंजाब एक मात्र राज्य, जहां आम आदमी पार्टी मजबूत है और सरकार में है। लिहाजा दिल्ली हारते ही अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री और आप विधायकों की एक बैठक बुलाई है। यह बैठक आज यानी मंगलवार को दिल्ली में होने वाली है।  इस बैठक को लेकर कयासों का बाजार गर्म है और दावे किए जा रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 


राजनीतिक गलियारों में  इन दावों को हवा दे रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि अरविंद केजरीवला मौजूदा सीएम भगवंत मान को हटाकर खुद सीएम की कुर्सी पर बैठ सकते हैं। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। फिलहाल तो आम आदमी पार्टी की बैठक से दिल्ली से लेकर पंजाब तक हलचल बढ़ गई है। लेकिन सियासी गलियारों में यह बातें हो रही हैं कि क्या पंजाब के रास्ते अरविंद केजरीवाल फिर सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे, क्या दिल्ली की ओर कूच का अरविंद केजरीवाल ने पंजाब प्लान ढूंढ लिया है?


वहीं, अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं, इस पर से आज सस्पेंस खत्म हो सकता है। अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के आप विधायकों के साथ एक अहम बैठक बुलाई है। वैसे बताया तो यह जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने यह बैठक बुलाई है। मगर सूत्रों का कहना है कि इस बैठक से आम आदमी पार्टी की आगे की रणनीति बनेगी। इस बैठक को लेकर दावे तो यह भी किए जा रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल खुद पंजाब के सीएम बन सकते हैं। अब सवाल है कि आखिर इन दावों में दम क्यों दिख रहा है तो इसकी एक वजह है पंजाब की वह सीट जो अब भी खाली है। 


मालूम हो कि, पंजाब विधानसभा का लुधियाना की सीट फिलहाल खाली है। इसलिए राजनीतिक जानकार अरविंद केजरीवाल के वहां से चुनाव लड़ने और सरकार का हिस्सा बनने की संभावना पर भी चर्चा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। 117 में से 92 सीट जीतकर सरकार बनाई। मगर जैसे ही दिल्ली में आप की हार हुई तबसे पंजाब में खलबली मच गई। कहा तो यह भी जा रहा है कि पंजाब की आप यूनिट में ही खलबली है। आंतरिक एकजुटता ही अब सवालों के घेरे में है। कुछ लोगों का मानना है दिल्ली में पार्टी के नेतृत्व का पंजाब की सरकार पर प्रभाव बना हुआ है। 


इधर, दिल्ली विधानसभा की नई दिल्ली सीट से भाजपा के प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया है। विपक्षी नेता पंजाब में भी ‘आप’ का इसी तरह का हाल होने की बात कह रहे हैं। इसकी वजह यह है कि वहां 2024 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के 13 उम्मीदवार में से केवल तीन ही जीत पाए थे. पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य है। जहां ‘आप’ अभी सत्ता में है। ऐसे में आज की बैठक का नतीजा पार्टी की भविष्य की दिशा और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।