ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / elections / delhi-assembly-election-2025 / Delhi Election : वोटिंग से पहले केजरीवाल को सताने लगा डर, कहा -...

Delhi Election : वोटिंग से पहले केजरीवाल को सताने लगा डर, कहा - मुझे डर है कि चुनाव वाले दिन...

Delhi Election : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इस बात की आशंका है कि चुनाव वाले दिन वोटर्स को वोट डालने से रोका जाएगा। इसकी वजह है कि भाजपा के लोग हमारे लोगों को ...

22-Jan-2025 11:58 AM

By First Bihar

Delhi Election : दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। तो वहीं  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Election 2025) में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। इन सबके बीच अब आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि हमें डर है कि कहीं हमें मतदान करने से रोक न दिया जाए। 


दरअसल, आम आदमी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर चुनाव में गुंडागर्दी और हिंसा कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के तरफ से हमारी सभाओं में भी बाधा डालने की कोशिश की गई है। अब हमें इस बात की आशंका है कि चुनाव वाले दिन वोटर्स को वोट डालने से रोका जाएगा।


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली से भाजपा नेताओं द्वारा मारपीट की शिकायतें आ रही है। यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा ऐसा तब होता है जब उन्हें पता चल जाता है बुरी तरह से हार रहे है। इसलिए वह गुंडागर्दी पर उतर आएं है। जनता इसका जवाब देगी। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में पुलिस की सेवाएं इस गुंडागर्दी के चलते वापस ले ली गई है। पुलिस के सरंक्षण में यह सबकुछ हो रहा है। पुलिस खड़े होकर लोगों की लाइन लगवाकर पैसे, सामान बंटवा रही है।


केजरीवाल ने कहा, 'मुझे यह डर है कि चुनाव वाले दिन वोटर्स को वोट डालने से रोका जाएगा। जैसा मैंने बताया बीजेपी 2015 से भी ज्यादा बुरी तरह हार रही है। बहुत बुरा हाल होने वाला है। जितनी गुंडागर्दी कर रहे हैं उतना वोट कम हो रहा है। जनता को यह सब पसंद नहीं है। जनता कहती है कि अपना काम बताओ, इनके पास है नहीं कुछ बताने को। जनता पूछती है कि अपना मिशन बताओ, ये कहते हैं कि मोहल्ला क्लीनिक बंद कर देंगे, स्कूल बंद कर देंगे। जनता को पसंद नहीं आ रहा है इनका अजेंडा।