Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
11-Nov-2025 01:21 PM
By First Bihar
BIHAR ELECTION : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के माफीगढ़ गांव में मंगलवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब एक वाहन क्षतिग्रस्त होने के बाद दो पक्षों के बीच झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 नवंबर 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे वारिसलीगंज थाना को सूचना प्राप्त हुई कि माफीगढ़ गांव में कुछ लोगों के बीच वाहन क्षतिग्रस्त होने को लेकर विवाद चल रहा है और दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान एक वीडियो भी वायरल हो रही थी जिसमें यह कहा जा रहा था कि भूमिहार समाज के कुछ लोगों द्वारा यादव समाज के युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की है।
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं लगी है। मौके पर एक महिंद्रा स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01 AP 9488) क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी पाई गई। वाहन की जांच करने पर पता चला कि यह लालमोहन शर्मा, पिता मधुसूदन सिंह, निवासी रेवाड़ा, थाना जगदीशपुर, जिला नवादा की गाड़ी है।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मारपीट की घटना में शामिल छह लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और विधि-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का चुनावी प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है और किसी भी बूथ को क्षति पहुंचाने या मतदान कार्य में बाधा डालने जैसी बातें पूरी तरह निराधार और गलत हैं।
नवादा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। जिले में चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से जारी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नवादा पुलिस प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि जनता की सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए वह पूर्ण रूप से सतर्क और प्रतिबद्ध है।