बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की
20-Oct-2025 02:50 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब बिहार विधानसभा चुनाव में भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें ‘फ्यूचर वोटर आइकॉन’ के रूप में नियुक्त किया है, ताकि वे खासकर युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित कर सकें।
वैभव बिहार से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया था। उन्होंने आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा और फिर अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया।
इसके बाद वे बिहार रणजी टीम के उपकप्तान बनाए गए। अब मैदान के बाहर भी वे एक नई जिम्मेदारी निभा रहे हैं मतदाताओं को जागरूक करने की। चुनाव आयोग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लोगों से मतदान करने की अपील की है।
वीडियो में वे कहते हैं कि "आप सभी को प्रणाम करता हूं। मैं जब भी मैदान पर उतरता हूं तो मेरा काम है अच्छा खेलना और अपनी टीम को जिताना। वैसे ही लोकतंत्र के मैदान में आपका महत्वपूर्ण काम है — वोट करना। इसलिए आप जागरूक नागरिक बनिए और विधानसभा चुनाव में मतदान कीजिए।"
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। चुनाव आयोग हर बार किसी लोकप्रिय हस्ती को चुनावी अभियान का चेहरा बनाता है। इस बार, युवाओं में लोकप्रिय वैभव सूर्यवंशी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि वे नए मतदाताओं को प्रेरित कर सकें।