रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
07-Nov-2025 08:01 AM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। इस चरण में 18 जिलों की 101 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आए। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में लगभग 64.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो बिहार के विधानसभा चुनाव इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। इस रिकॉर्ड वोटिंग में ग्रामीण महिलाएं, युवा मतदाता और पहली बार वोट डालने वाले नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल रहे।
पहले चरण के सफल मतदान के बाद अब दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों और वोट बैंक को मजबूत करने के लिए एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज शिवहर में चुनावी गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है।
शिवहर में आज केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का कार्यक्रम पुरनहिया में होगा, जबकि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का प्रचार डोर-टू-डोर कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाहरणालय मैदान में चुनावी सभा करेंगे। यह जानकारी जदयू प्रत्याशी स्वेता गुप्ता के पति डॉ. वरुण कुमार ने दी।
पहले चरण में महिलाओं और युवाओं की बढ़ी भागीदारी ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। विशेष रूप से जीविका दीदियों की सक्रियता और युवाओं की मतदान में भागीदारी ने राज्य की राजनीति में नए उत्साह का संचार किया है। इसके चलते आज शिवहर में होने वाला महाजुटान दोनों प्रमुख गठबंधनों महागठबंधन और एनडीए के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
चुनाव आयोग ने पहले चरण में पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पटना स्थित कंट्रोल रूम से राज्यभर के मतदान केंद्रों पर लाइव निगरानी रखी थी। 45,000 से अधिक बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की गई और किसी भी गड़बड़ी या शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। इसके साथ ही जिला एवं राज्यस्तरीय अधिकारियों ने मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए निरंतर निगरानी बनाए रखी।
शिवहर में आज के कार्यक्रम में नेताओं की भागीदारी के साथ-साथ मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने और राजनीतिक संदेश देने पर जोर रहेगा। राजनीतिक दलों की रणनीतियों और प्रचार गतिविधियों का असर आगामी चरणों के मतदान में देखने को मिलेगा।
शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट