Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
14-Nov-2025 06:31 AM
By First Bihar
Bihar Election Result 2025:आज तय होगा कि बिहार की सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा और कौन होगा सत्ता से बाहर। 39 दिनों के चुनावी महासंग्राम के बाद अब सबकी निगाहें मतगणना केंद्रों पर टिकी हैं। सुबह 8 बजे से राज्यभर के 46 केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर जनता का फैसला अब ईवीएम से बाहर आने लगा है। एनडीए, महागठबंधन और जन सुराज तीनों गठबंधन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन असली फैसला बिहार की जनता ने दे दिया है। बस अब कुछ ही घंटों में सामने आएगा ‘जनादेश 2025’।
दरअसल, 39 दिनों के चुनावी महासंग्राम के बाद अब मतगणना का दिन आ गया है। शुक्रवार यानी आज, 14 नवंबर को राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना को लेकर सभी 46 काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा और व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
बता दें कि सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी, जबकि ईवीएम (EVM) के वोटों की गिनती 8:30 बजे से प्रारंभ होगी। पहले दो घंटे यानी 10:30 बजे से शुरुआती रुझान और परिणाम सामने आने लगेंगे। इस बार कुल 2616 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।
राज्यभर में 46 काउंटिंग सेंटर और 4372 टेबल
बिहार के 38 जिलों में कुल 46 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 4372 मतगणना टेबल लगाई गई हैं। हर केंद्र पर उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गिनती होगी। प्रत्येक हॉल में 14 टेबल पर EVM की गिनती और बैलेट वोटों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। मतगणना के लिए राज्यभर में लगभग 19,000 कर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें मतगणना सुपरवाइजर, सहायक, माइक्रो-ऑब्जर्वर और प्रेक्षक शामिल हैं। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 24 से 30 राउंड में वोटों की गिनती पूरी होगी।
कौन सी सीट का नतीजा सबसे पहले, कौन सी सबसे देर से
सबसे पहले बरबीघा सीट का रुझान आने की संभावना है, क्योंकि वहां सिर्फ 275 बूथों पर मतदान हुआ था। इसके बाद हायाघाट, गया टाउन, गौरा बौराम और कल्याणपुर सीटों के नतीजे आ सकते हैं। वहीं, हिसुआ सीट का परिणाम सबसे आखिरी में आएगा, जहां सबसे ज्यादा 485 बूथों के वोट गिने जाएंगे।
कंट्रोल रूम से निगरानी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से सभी मतगणना केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। यहां करीब 65 अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं जो जिलों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। अगर किसी केंद्र पर कोई तकनीकी या प्रशासनिक समस्या आती है तो उसका तत्काल समाधान यहीं से किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत सभी मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। मतगणना केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा।
ऐतिहासिक मतदान, महिला मतदाताओं की भागीदारी उल्लेखनीय
इस बार बिहार ने मतदान का नया कीर्तिमान बनाया है। कुल 67.14% मतदान हुआ, जो 1951 से अबतक का सबसे अधिक है। महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से 8.82% ज्यादा रही। लंबी कतारों ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की और यह दिखाया कि बिहार की महिलाएं अब निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कौन कहां से लड़ रहा है
एनडीए गठबंधन
भाजपा – 101 सीटें
जदयू – 101 सीटें
लोजपा (आर) – 29 सीटें
रालोमो – 06 सीटें
हम – 06 सीटें
महागठबंधन
राजद – 144 सीटें
कांग्रेस – 61 सीटें
भाकपा माले – 20 सीटें
भाकपा – 09 सीटें
माकपा – 04 सीटें
वीआईपी – 13 सीटें
आईआईपी – 03 सीटें
(11 सीटों पर दोस्ताना संघर्ष)
जन सुराज पार्टी
238 सीटों पर प्रत्याशी
आज तय होगा बिहार का भविष्य
अब सभी निगाहें मतगणना केंद्रों पर हैं। एनडीए, महागठबंधन और जन सुराज तीनों गठबंधन अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। परंतु अंतिम फैसला जनता के वोटों से होगा। बिहार के राजनीतिक इतिहास का यह अहम दिन तय करेगा कि बिहार की सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा।