बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
29-Oct-2025 10:29 AM
By First Bihar
IRCTC update : आज के तेज़-तर्रार दौर में ट्रेन में कन्फर्म सीट मिल जाना किसी “जैकपॉट” से कम नहीं। खासकर त्योहारों के मौसम में, जब हर कोई घर जाने की तैयारी में होता है, तब एक-एक टिकट की कीमत सोने के भाव चढ़ जाती है। ऐसे में अगर अचानक यात्रा की योजना बदल जाए, तो सबसे बड़ा सवाल यही उठता है — अब क्या करें? टिकट कैंसिल कराएं या नई टिकट बुक करें?
ज़्यादातर लोग बिना सोचे-समझे टिकट कैंसिल कर देते हैं और फिर नई टिकट के लिए माथापच्ची शुरू होती है। नतीजा — कैंसिलेशन चार्ज कटता है, पैसे का नुकसान होता है, और दोबारा कन्फर्म सीट मिलना लगभग नामुमकिन बन जाता है। लेकिन अब यह सिरदर्द खत्म होने वाला है। भारतीय रेलवे यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए एक नई सुविधा लाने जा रहा है, जो यात्रा योजनाओं में लचीलापन (Flexibility) देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
जनवरी 2026 से लागू होगा नया नियम
रेल मंत्रालय के मुताबिक, जनवरी 2026 से एक नया नियम लागू किया जाएगा जिसके तहत यात्रियों को अपनी कन्फर्म टिकट की यात्रा तारीख़ बदलने की सुविधा मिलेगी। यानी अब अगर आपकी यात्रा किसी कारणवश टल जाती है, तो आपको टिकट कैंसिल करने की ज़रूरत नहीं होगी। आप चाहें तो उसी टिकट को नई डेट पर शिफ्ट कर सकते हैं — बशर्ते उस दिन सीट उपलब्ध हो। यह सुविधा केवल IRCTC पोर्टल और मोबाइल ऐप से बुक की गई टिकटों पर लागू होगी।
कैसे करेगा काम यह सिस्टम?
यात्री अपने IRCTC अकाउंट में लॉगिन करेगा। “My Bookings” सेक्शन में जाकर “Change Travel Date” ऑप्शन चुनेगा। नई यात्रा की तारीख़ चुनने पर सिस्टम यह जांचेगा कि उस दिन सीट उपलब्ध है या नहीं। अगर सीट खाली है, तो टिकट अपने-आप नई तारीख़ पर शिफ्ट हो जाएगी। यदि नई तारीख़ का किराया अधिक है, तो यात्री को केवल फर्क़ की राशि भरनी होगी। यानि अब न तो टिकट कैंसिल करनी पड़ेगी, न ही नई टिकट के लिए परेशान होना पड़ेगा।
यात्रियों को होंगे ये बड़े फायदे
इसमें सबसे पहले तो कैंसिलेशन चार्ज से राहत मिलेगी यानी अब अनावश्यक चार्ज में पैसे की बर्बादी नहीं होगी। इसके साथ ही नई टिकट बुक करने की झंझट खत्म इससे बस डेट बदलें और सफ़र जारी रखें। इसके साथ ही कन्फर्म सीट की गारंटी बरकरार रहेगी यानी पुरानी टिकट से ही नई यात्रा तय होगी। इसके अलावा समय और पैसों दोनों की बचत होगी और इसकी वजह यह है कि यह प्रक्रिया आसान और पूरी तरह डिजिटल होगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है, “यात्रियों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। नया नियम लाखों लोगों को राहत देगा। अभी तक टिकट की तारीख़ बदलने का कोई सीधा विकल्प नहीं था — पहले कैंसिलेशन जरूरी था। अब यात्री अपनी योजना में बदलाव के बावजूद उसी टिकट से यात्रा कर सकेंगे।”फिलहाल इस सुविधा के लिए तकनीकी परीक्षण (Technical Testing) जारी है ताकि यह फीचर IRCTC वेबसाइट और ऐप दोनों पर सुचारू रूप से काम कर सके।
त्योहारों में राहत की सौगात
त्योहारों के सीजन में जब ट्रेन की हर सीट की अहमियत होती है, तब रेलवे का यह नया नियम यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। अब अगर अचानक आपका प्लान बदल भी जाए, तो न घबराएं। ना टिकट कैंसिल करें, बस डेट बदलें और सफ़र जारी रखें!