ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Prashant Kishor : गांधी मैदान ने भी कह दिया – PK, अब बस करो ! 'बदलाव रैली' बनी सबसे बड़ी हार, खत्म हो गयी प्रशांत किशोर की राजनीति ?

Prashant Kishor Rally प्रशांत किशोर की 'बिहार बदलाव रैली' गांधी मैदान में बुरी तरह फ्लॉप रही। 10 लाख लोगों के जुटाने का दावा करने वाले पीके मंच पर आए तो मैदान खाली पड़ा था। जनता से माफी मांगते हुए उन्होंने सीधा नीतीश कुमार पर आरोप लगाया।

11-Apr-2025 07:20 PM

By Viveka Nand

Prashant kishore: प्रशांत किशोर ने पटना के गांधी मैदान में 10 लाख लोग जुटा कर बदलाव रैली करने और बिहार की सत्ता पर काबिज होने का दावा किया था. लेकिन आज हुई रैली से उनकी ऐसी हवा निकली, जैसी पहले किसी नेता की नहीं निकली होगी. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शायद ही पहले कभी ऐसी सुपर फ्लॉप रैली हुई होगी. रैली के बाद जनसुराज पार्टी के कर्ताधर्ता प्रशांत किशोर अब बिहार में वोटकटवा भी नहीं रहे. आज की इस तस्वीर को देखने के बाद यह अधिकार भी उनसे जाते हुए दिखाई पड़ रही है. 

ऐसी भद्द पिटी,जिसकी कल्पना नहीं की होगी

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रशांत किशोर ने आज बड़ी रैली बुलाई थी. नाम दिया था....बिहार बदलाव रैली. रैली में 10 लाख लोगों के जुटाने का दावा किया था. आमलोगों को पटना लाने के लिए पानी की तरह पैसे बहाये गए. सारा संसाधन झोक दिया गया. इसके बाद भी प्रशांत किशोर अपनी इज्जत बचाने में विफल रहे. रैली में लोग नहीं पहुंचे तो दोपहर दो बजे की रैली की टाईमिंग बढ़ा दी गई. कहा गया पीके 2 बजे आयेंगे, 3 बजे आयेंगे, 4 बजे आयेंगे,5 बजे आयेंगे. 6 बजे आयेंगे. प्रशांत किशोर 6 बजकर 4-5 मिनट पर मंच पर आये. तब भी मुट्ठी भर लोग ही आगे की कतार में मौजूद थे. पीछे की अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी थीं. गांधी मैदान में लगी हजारों कुर्सियों पर बैठने वाला कोई नहीं था. 

गांधी मैदान ने भी कह दिया – PK अब बस करो !

प्रशांत किशोर गांधी मैदान आये. दो-तीन बातें कहीं, जनता से माफी मांगी और कहा कि अगर हम विफल हुए तो इसके पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ है. लाखों लोगों को गांधी मैदान आने से रोका गया. प्रशासन ने जानबूझकर रैली में आ रही गाड़ियों को रोक दिया. जिससे लोग नहीं पहुंच सके. पीके यहीं नहीं रूके, कहा कि अगर मैं नहीं होता तो नीतीश कुमार 2015 के चुनाव बाद मुख्यमंत्री नहीं बनते. नीतीश कुमार ने हमें रोका है, 10 दिनों बाद वे पटना से सूबे की यात्रा पर निकलेंगे.