ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

मोतिहारी के मंच पर CM नीतीश ने PM मोदी से कहा कहा ? प्रधानमंत्री उनकी बातें सुनकर मुस्कुरा रहे थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चंपारण के मोतिहारी में रोड शो करते हुए गांधी मैदान पहुंचे। मंच पर पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के बीच गर्मजोशी से बातचीत होती दिखी। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे।

PM Modi Motihari Visit, Modi Nitish Together, Bihar Roadshow News, PM Modi Champaran Rally, Gandhi Maidan Motihari, Samrat Chaudhary, Vijay Sinha, Bihar Politics 2025, Modi Nitish Interaction

18-Jul-2025 12:14 PM

By Viveka Nand

Pm Modi In Motihari: प्रधानमंत्री मोदी का आज चंपारण में है. मोतिहारी  पहुंचने पर रोड शो करते हुए गांधी मैदान पहुंचे. पीएम मोदी के रोड शो में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा शामिल रहे. मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से कई बातें की. बगल में बैठे नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से कई मुद्दों पर बात की, पीएम हंस-हंस कर उनसे बात करते रहे. प्रधानमंत्री ने आज 7000 करोड़ से अधिक योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास भी किया. 

पीएम मोदी के बिहार आगमन से ठीक पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में विकसित भारत के लिए विकसित बिहार की परिकल्पना के तहत बिहार के मोतिहारी जिले में आज 7200 करोड़ रु॰ से अधिक की रेल, सड़क, मत्स्य, ग्रामीण विकास और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ भी किया जाएगा।  बिहार की धरती पर प्रधानमंत्री का स्वागत है।  

 मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आपके द्वारा बिहार को आज एक बड़ी सौगात दी जा रही है। राज्य के विकास को गति देने में ये परियोजनाएं महत्वपूर्ण साबित होंगी।  आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बिहार के हित में इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हृदय से आभार एवं अभिनंदन। बिहार नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचे यह हमारा उद्देश्य है।