ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / elections / bihar-assembly-election-2025 / PM मोदी की तरफ हाथ से इशारा कर CM नीतीश बोले- हम आपकी...

PM मोदी की तरफ हाथ से इशारा कर CM नीतीश बोले- हम आपकी इज्जत करते हैं, हमने 'फ्री' कर दिया है..आज शाम में ही कैबिनेट से मुहर लगा देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोतिहारी में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री को हम इज्जत देते हैं और बिजली फ्री देने पर उनकी बात मान ली है। शाम में इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

18-Jul-2025 12:22 PM

By Viveka Nand

PM MODI IN BIHAR: प्रधानमंत्री आज मोतिहारी दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हैं. मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि हम आपको (प्रधानमंत्री) काफी इज्जत करते हैं. बात मान करके हमने बिजली फ्री देने को लेकर बात कर लिया है. आज ही शाम में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा देंगे.

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि पहले की सरकार में कुछ काम नहीं होता था, काफी बुरा हाल था. जब हम दोनों मिलकर सरकार बनाए,तब से हमलोग 20 साल से काम कर रहे हैं .हम बराबर सबको बताते रहते थे, वह लोग (लालू-राबड़ी) पहले क्या पैसा लगाते थे, 24000 करोड़ का बजट था. हम लोग बढ़ाते बढ़ाते 3 लाख करोड़ से भी ज्यादा बजट खर्च कर रहे हैं. केंद्र सरकार की तरफ से कितना ज्यादा काम किया जा रहा है.. बिहार के लिए हमारे प्रधानमंत्री खास काम कर रहे हैं .

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 10 लाख सरकारी नौकरी हम लोगों ने दे दी है. 10 लाख रोजगार से काफी अधिक बढ़ गया है, 29 लाख रोजगार दे दिया गया है. अगली बार 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देना तय किया है. अगली बार के बारे में हम लोगों ने तय कर लिया है, एक करोड़ युवाओं को नौकरी रोजगार देंगे .

नीतीश कुमार ने कहा कि अब मुफ्त में बिजली देंगे. पहले बिजली कहां थी, पटना में भी 8 घंटे बिजली मिलती थी. अब सब जगह हम लोगों ने बिजली करवा दिया  है. हम लोगों ने अब तय कर लिया है अब मुफ्त में बिजली दिया जाएगा. सब परिवार को मुफ्त में बिजली उपलब्ध कराएंगे. हम लोग आपस में बात कर लिए हैं. आज ही हम लोग कैबिनेट में इसको तय करेंगे . प्रधानमंत्री की तरफ हाथ से इशारा करते हुए कहा कि कितना आपको इज्जत करते हैं, बात मान करके सबके हित में काम कर रहे हैं.