ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar News: भाजपा का बड़ा ऐलान...विधानसभा चुनाव बाद नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री

नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को घोर भ्रष्टाचारी और कांग्रेस को 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' गैंग का समर्थक बताया। IND गठबंधन को बताया 'घमंडिया', कहा- अब जनता NDA के साथ है, नीतीश होंगे फिर सीएम।

17-Apr-2025 01:52 PM

By Viveka Nand

BIHAR VIDHANSABHA ELECTION 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री कौन होंगे ? आज अमित शाह के बेहद खास और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने साफ कर दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे.

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने कहा है कि तेजस्वी घोर भ्रष्टाचारी और परिवारवादी विचारों का नेतृत्व कर रहे हैं और कांग्रेस कन्हैया कुमार को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है जो भारत तेरे टुकड़े होंगे उस गैंग के सरदार है। दोनों को बिहार की जनता अच्छे से पहचानती है। इंडी गठबंधन की बैठक पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि यह घमंडिया गठबंधन की बैठक है जिसमें तेजस्वी और कॉंग्रेस में कस के टकराहट है। कुर्सी के लोलुप ,हम सत्ता में बैठे तो हम सत्ता में बैठे के लिये राजद और कांग्रेस में कुश्ती महाजंग चल रहा है। राय ने कहा कि अब जनता सबको नकार चुकी है और NDA को स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे।

 गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने कहा कि सबका साथ सबका विकास, 2047 तक भारत विकसित भारत हो जिसको यह पसंद है, देश से गरीबी मिटे जिसको यह पसंद है, जिसको विकास पसंद है, जिसको भारत मां तेरी जय हो विजय हो यह गुंज पसंद है वैसे लोग एनडीए में हैं और परिवारवादी एवं तुष्टीकरण वाले लोग विपक्ष में ।पश्चिम बंगाल में हिंसा पर नित्यानन्द राय ने कहा कि सारे कारण की जड़ ममता बनर्जी है। तुष्टिकरण की नीति एवं  सत्ता और वोट के खातिर वहाँ जघन्य अपराध करा रही हैं। उन्होंने कहा कि  जनता सब देख रही है। श्री राय ने कहा कि ममता जी का नाम केवल ममता है और अंदर उसमें कोई ममता नहीं केवल क्रूरता है। इसलिए ममता जी जो आप कर रही है वह ठीक नहीं है।