ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

Nautan Election Result 2025: नौतन विधानसभा सीट पर भाजपा के नारायण प्रसाद की जीत, कांग्रेस के अमित कुमार रह गए काफी पीछे

Nautan Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नौतन (Nautan) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नारायण प्रसाद ने जबरदस्त बढ़त बना ली है और जीत अपने नाम कर लिया है।

14-Nov-2025 05:28 PM

By First Bihar

Nautan Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नौतन (Nautan) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नारायण प्रसाद ने जबरदस्त बढ़त बना ली है। नवीनतम रुझानों के अनुसार, उन्हें 1,01,7,25  वोट मिले हैं और वे  22200 वोटों की विशाल बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अमित कुमार को 79525  वोट मिले हैं, और वे इस अंतर को कम करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।


तीसरे स्थान पर जन सुराज पार्टी के संतोष चौधरी हैं, जिन्हें 11,815 वोट मिले हैं, जबकि बहुजन समाज पार्टी के वीरेंद्र राव को 2,691 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों की बात करें तो बिपिन बिहारी पांडेय को 1,963 वोट, सिकंदर राम को 1,937 वोट, और चितरंजन कुमार पटेल को 1,522 वोट मिले हैं।


अन्य दलों में अपनी जनता पार्टी के संजय प्रसाद उर्फ संजय कुमार सिंह को 796 वोट, जनशक्ति जनता दल के अजीत कुमार साह को 768 वोट, तथा निर्दलीय मो. अली को 639 वोट मिले हैं। इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के जयप्रकाश 264 वोटों के साथ सबसे नीचे हैं। इस सीट पर NOTA ने भी उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराई है, कुल 3,203 वोट पड़े हैं, जो कई दलों के उम्मीदवारों से अधिक है।


नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, नारायण प्रसाद बहुत मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं और यह बढ़त भाजपा के लिए नौनतन क्षेत्र में संभावित जीत का संकेत दे रही है। वहीं, कांग्रेस के अमित कुमार और अन्य उम्मीदवार अभी भी भारी अंतर से पीछे चल रहे हैं।