ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति

Munger Election : मुंगेर चुनाव में वोटिंग से पहले बड़ा उलटफेर, जन सुराज प्रत्याशी संजय सिंह भाजपा में शामिल, बदले चुनावी समीकरण

Munger Election : मुंगेर विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर! जन सुराज उम्मीदवार संजय सिंह ने मतदान के ठीक एक दिन पहले भाजपा का दामन थाम लिया। इससे मुंगेर में चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।

05-Nov-2025 11:15 AM

By First Bihar

Munger Election : मुंगेर विधानसभा में पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले ऐसा राजनीतिक धमाका हुआ है, जिसने पूरे चुनावी समीकरण को हिला दिया है। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह ने अचानक पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर चुनावी माहौल को पूरी तरह बदल दिया है। इस कदम को भाजपा समर्थक जहां “मास्टरस्ट्रोक” बता रहे हैं, वहीं विरोधी दलों में चिंता और जन सुराज समर्थकों में नाराज़गी का माहौल है।


बुधवार को मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, जिला प्रभारी विकास सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी राजेश झा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीति सिंह शामिल रहे। संजय सिंह का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


इस दौरान भाजपा नेताओं ने दावा किया कि मुंगेर की जनता अब विकास और स्थिर सरकार के पक्ष में वोट देगी, और संजय सिंह का यह निर्णय मुंगेर सीट पर भाजपा की स्थिति को मजबूत करेगा।भाजपा में शामिल होते हुए संजय सिंह ने कहा—“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार और देश का विकास संभव है। जन सुराज की सोच अच्छी थी, लेकिन जनता भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा करती है। मैं अब भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के साथ मिलकर उनकी जीत सुनिश्चित करूंगा।”


उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि जन सुराज पार्टी संघर्ष कर रही है, परंतु ज़मीन पर जनता भाजपा के साथ खड़ी दिख रही है, इसलिए वे यह निर्णय ले रहे हैं। मुंगेर में इस चुनाव को पहले से ही त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में देखा जा रहा था —भाजपा बनाम महागठबंधन बनाम जन सुराज। लेकिन अब परिस्थिति पूरी तरह बदल गई है। अब जन सुराज को मिलने वाले वोट अब भाजपा की ओर शिफ्ट हो सकते हैं। ऐसे में अब भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय का मुकाबला सीधा महागठबंधन के उम्मीदवार से होगा। 


वहीं,अंदरख़ाने की चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने मुंगेर सीट की जीत सुनिश्चित करने के लिए यह रणनीति पहले से तैयार कर ली थी, जिसे अब सफलतापूर्वक लागू किया गया है। भाजपा नेताओं का दावा है कि “अब मुंगेर में खेल एकतरफा हो गया है।” एनडीए खेमे में इस घटनाक्रम को लेकर भारी उत्साह है और इसे चुनावी ‘टर्निंग पॉइंट’ माना जा रहा है। भाजपा प्रचार मशीनरी अब इस फैसले को जनता के बीच एक बड़े संदेश के रूप में उपयोग करेगी।