Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
06-Nov-2025 07:47 AM
By First Bihar
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने अपने मतदान केंद्र संख्या 43, मध्य विद्यालय बड़हिया नंबर दो के पूर्वी भाग में सुबह 7 बजे मतदान किया। गिरिराज सिंह ने समय से पहले पहुंचकर लाइन में खड़े होकर मतदान केंद्र का पहला वोट डाला।
मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में गिरिराज सिंह ने मंदिर निर्माण, भारत-पाकिस्तान की तुलना और राजनीतिक मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि भारत में मंदिर नहीं बनेगा, तो पाकिस्तान में बनाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा है कि हर बुर्का पहने लोगों की जांच हो।
इससे पहले गिरिराज सिंह ने अपने गांव में एक मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि वे सच्चे सनातनी हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के बिना भारत की पहचान अधूरी है। पूजा करने के बाद उन्होंने मतदान किया और कहा कि भारत में आजादी के समय लगभग 3,000 मस्जिदें थीं, जो अब बढ़कर तीन लाख हो गई हैं, जबकि पाकिस्तान में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है।
राजनीतिक बयान देते हुए गिरिराज सिंह ने रीतालाल यादव के पक्ष में वोट मांगते हुए लालू यादव और राजद की आलोचना की। उन्होंने कहा कि रीतलाल यादव की ईमानदारी और काम के बारे में सभी जानते हैं, जबकि राजद के कट्टर समर्थकों और हथियारों का इस्तेमाल उनकी असली पहचान है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी तंज किया कि उन्होंने अपने पोस्टर से लालू यादव की तस्वीर हटा दी, लेकिन सच बच्चों ने ही बता दिया।
गिरिराज सिंह ने पहले चरण में एनडीए के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई और कहा कि जैसे 2010 में सफलता मिली थी, इस बार भी यही परिणाम सामने आएगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में पटना समेत 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर राज्य की सियासत तय करेंगे। इधर, विजय सिंहा ने मोकामा से वोटिंग कर दिया है।
इस तरह, गिरिराज सिंह का मतदान और राजनीतिक बयान पहले चरण की बिहार विधानसभा चुनावी हलचल का हिस्सा बन गया। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता, जिसमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं, मतदान करेंगे।