ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति

Bihar Election : लखीसराय में विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, DGP को CEC का कड़ा निर्देश ,कहा - तत्काल लें इस मामले में एक्शन

हमारे दलित वोटरों और माताओं‑बहनों को मतदान के लिए बाहर नहीं निकालने दिया जा रहा है। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, मैं उसी गांव में आकर धरने पर बैठ जाऊँगा

06-Nov-2025 02:41 PM

By First Bihar

Bihar Election : बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच लखीसराय से बीजेपी प्रत्याशी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का काफिला रोका गया है। आरोप है कि आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी घेरकर चप्पल और गोबर फेंका। इस घटना पर विजय सिन्हा ने कहा कि ये राजद के गुंडे हैं। मेरी गाड़ी पर पत्थर फेंके गए, गोबर फेंका। मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। यही नहीं मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया। ये आरजेडी की गुंडागर्दी है। ऐसे प्रशासन पर धिक्कार है।


इसके बाद अब इस मामले में चुनाव आयोग का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले को लेकर DGP को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद अब DGP ने साफ़ कर दिया है कि मामले में तत्काल एक्शन लेने का निर्देश जारी कर दिया गया है। हालांकि इससे पहले विजय सिन्हा ने यहाँ के SP और कायर भी कहा है। ऐसे में अब देखना है कि इस मामले में एक्शन किस तरह से लिया जाता है। 


बताया जा रहा है कि विजय सिन्हा अपने क्षेत्र के लोगों से वोटिंग को लेकर जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान लोगों ने उनके काफिले को घेर लिया। कीचड़ और चप्पल फेंकी, मुर्दाबाद के नारे लगाए। सिन्हा ने बताया कि उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए उन्होने राजद कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही इस घटना की शिकायत चुनाव आयोग की करने की बात कही। घटना लखीसराय के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के खोरियारी में बूथ संख्या 404 और 405 की है।


सिन्हा ने कहा कि सत्ता में आए बिना इनके गुंडों को ही देख लीजिए — कैसे मेरे पोलिंग एजेंट पर दमन किया जा रहा है। हमें धमकियाँ दी जा रही हैं, मेरी गाड़ी पर पथराव हुआ और गोबर फेंका गया इसके साथ  चप्पल और जूते फेंके गए क्या यह शांतिपूर्ण मतदान है? मैं पुलिस‑प्रशासन पर आरोप लगा रहा हूँ  और मैं यह साफ़ कहना चाहता हूँ कि यहां का SP कायर है और आरोपियों पर बुलडोज़र कार्रवाई की मांग करूँगा। यह घटना बूथ संख्या 404और 405 की है।


हमारे दलित वोटरों और माताओं‑बहनों को मतदान के लिए बाहर नहीं निकालने दिया जा रहा है। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, मैं उसी गांव में आकर धरने पर बैठ जाऊँगा और चुनाव आयोग से शिकायत करूँगा। यह घटना खुड़ियारी गांव में हुई। सुबह से ही ऐसा चल रहा था; पुलिस‑प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।