ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की

Home / elections / bihar-assembly-election-2025 / बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची,...

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, पप्पू यादव को भी मिल गई जगह

कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जैसे शीर्ष नेताओं के साथ कई युवा चेहरे भी शामिल हैं। खास बात ये भी है कि पप्पू यादव को भी कांग्रेस ने अपना स्टार प्रचारक बनाया है.

17-Oct-2025 07:52 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर कई वरिष्ठ पदाधिकारी और राज्यों के मुख्यमंत्री तक शामिल हैं। खास बात ये भी है कि कांग्रेस ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी अपना स्टार प्रचारक बनाया है.


पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को सूची में सबसे ऊपर रखा गया है। इनके अलावा कांग्रेस संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।


सूची में पार्टी के कई अनुभवी सांसद और पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। इनमें अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, तारिक अनवर, अखिलेश प्रसाद सिंह, सुबोध कांत सहाय और राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जैसे नाम प्रमुख हैं।


युवा चेहरों को भी मिली जगह

कांग्रेस ने इस बार अपनी स्टार प्रचारकों की टीम में युवाओं को भी पर्याप्त स्थान दिया है। सचिन पायलट, कन्हैया कुमार, गौरव गोगोई, इमरान प्रतापगढ़ी, अलका लंबा और जिग्नेश मेवानी जैसे युवा नेताओं को भी सूची में शामिल किया गया है।प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, और बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं शकील अहमद, मदन मोहन झा, शकील अहमद खान, और अजय राय के नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। 


सूची में शामिल 40 स्टार प्रचारकों के नाम इस प्रकार हैं:

1.     मल्लिकार्जुन खरगे

2.     सोनिया गांधी

3.     राहुल गांधी

4.     के.सी. वेणुगोपाल

5.    प्रियंका गांधी वाड्रा

6.     सुखविंदर सिंह सुखु

7.     अशोक गहलोत

8.     भूपेश बघेल

9.     दिग्विजय सिंह

10.     अधीर रंजन चौधरी

11.     मीरा कुमार

12.     कृष्णा अल्लावरू

13.     सचिन पायलट

14.     रणदीप सिंह सुरजेवाला

15.     सैयद नासिर हुसैन

16.     चरणजीत सिंह चन्नी

17.     गौरव गोगोई

18.     तारिक अनवर

19.     मोहम्मद जावेद

20.     अखिलेश प्रसाद सिंह

21.     मनोज राम

22.     अलका लंबा

23.     कन्हैया कुमार

24.     पवन खेड़ा

25.     इमरान प्रतापगढ़ी

26.     शकील अहमद

27.     जीतू पटवारी

28.     सुखदेव भगत

29.     राजेश कुमार राम

30.     शकील अहमद खान

31.     मदन मोहन झा

32.     अजय राय

33.     जिग्नेश मेवानी

34.     रंजीत रंजन

35.     राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव

36.     अनिल जयहिंद

37.     राजेंद्र पाल गौतम

38.     फुरकान अंसारी

39.     उदय भानु चिब

40.     सुबोध कांत सहाय