Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
13-Feb-2025 01:01 PM
By First Bihar
Bihar Politics : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले राज्य में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसकी वजह यह है कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री कि बातें इन दिनों हरा जगह कही जा रही है। हालांकि उनकी सियासी पारी को लेकर अभी तक किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। हालांकि, कई नेता यह जरूर कह चुके हैं कि अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो यह अच्छी बात है। ऐसे में अब इस मामले में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी इस मामले में अपनी बातें मीडिया के सामने रखी है।
दिलीप जायसवाल ने कहा कि यदि निशांत राजनीति में आते हैं तो यह हमारे लिए ख़ुशी की बात होगी कि वह ऐसा सोच रहे हैं। अब इसमें सवाल करने का कोई मतलब ही नहीं रह जाता हैं। आखिर वह क्यों राजनीति में नहीं आ सकते हैं ? भारत हर नागरिक यदि योग्य हैं तो राजनीति कर सकता हैं। इसमें यह सवाल कहाँ से बनता है कि वह राजनीति में आएंगे वह पढ़े-लिखे हैं उनकी उम्र भी हैं तो इसलिए इसमें सवाल कि बात नहीं है।
इसके अलावा परिवारवाद के सवाल पर पलटवार करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार शुरू से ही परिवारवाद के खिलाफ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। नीतीश कुमार यह काम नहीं कर रहे हैं कि बैठ-बिठाए किसी को पद दे रहें हैं बल्कि वह यदि निशांत राजनीति करते हैं और उन्हें जनता के बीच जाने को कहेंगे और वहां जीत हासिल करने को कहेंग। अब यह बात अलग है कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जितना काम किया है उसको लेकर जनता में जो भरोसा है उस जगह से एनडीए के कैंडिडेट की जीत तय है तो निशांत राजनीति में आते हैं तो उनकी जीत तय है।
इसके अलावा दिलीप जायसवाल ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू जी के समय में बिहार का हाल क्या था वह किसी से छुपा हुआ नहीं है किस तरह से लोगों को घरों से निकलने नहीं दिया जाता था। जगह-जगह पर बूथ कब्ज़ा कर लिया जाता था और ऐसे लोगों को अपने अधिकार का भी प्रयोग भी नहीं करने दिया जाता था। अब उस जमात में रहने वाले लोग जनता के बीच राजनीति करने आएंगे तो वैसी ही सोच रखेंगे ,लेकिन बिहारकी विकास के लिए काम करने वाले नीतीश कुमार के सोच के साथ लोग रहेंगे तो वह हमेशा बिहार के अच्छा सोचेंगे और ऐसे लोग राजनीति में आते हैं और किसी को कोई एतराज नहीं होता है।