Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
09-Nov-2025 11:49 AM
By First Bihar
Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की चुनावी सरगर्मी के बीच बीजेपी को दादरा नगर हवेली, दमन और दीव (डीएनएचडी) के स्थानीय निकाय चुनावों में बड़ी जीत का जश्न मिला है। पांच नवंबर को हुए चुनावों में बीजेपी ने कुल 122 में से 107 सीटों पर जीत हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही पार्टी ने सभी नगर परिषदों, जिला पंचायतों और ग्राम पंचायतों में बहुमत हासिल कर लिया। बीजेपी पहले ही 75 प्रतिशत से अधिक सीटों पर निर्विरोध जीत चुकी थी। इस चुनाव में कांग्रेस को केवल दो सीटें मिलीं, जबकि शेष सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत रही।
जानकारी के अनुसार, दमन जिला पंचायत की 16 सीटों में से 10 सीटों पर बीजेपी पहले से ही निर्विरोध विजयी थी। शेष छह सीटों पर हुए चुनावों में पार्टी ने पांच सीटें जीतकर दबदबा बनाए रखा, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार धर्मिष्ठा पटेल के खाते में गई। दमन नगर परिषद की 15 सीटों में से 12 सीटें बीजेपी ने निर्विरोध जीत ली थीं। शेष तीन सीटों में पार्टी ने दो सीटें जीतते हुए एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार जयंतीलाल मित्तल को हार का सामना करना पड़ा।
दादरा नगर हवेली जिला पंचायत की 26 सीटों में से 17 पर बीजेपी ने निर्विरोध जीत हासिल की। शेष नौ सीटों पर हुए चुनावों में पार्टी ने सात सीटें जीती, जबकि दो सीटें कांग्रेस के उम्मीदवारों को मिलीं। दीव जिला पंचायत की आठ सीटों में से पांच पर बीजेपी ने निर्विरोध जीत दर्ज की और बाकी सभी सीटों पर भी पार्टी ने कब्जा जमाया। दमन नगर परिषद में 15 में से 14 सीटें और ग्राम पंचायत की 16 में से 15 सीटें बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों के खाते में गईं। सिलवासा नगर परिषद की सभी 15 सीटें बीजेपी ने जीत ली। 2020 के स्थानीय निकाय चुनावों की तुलना में इस बार बीजेपी ने अपने प्रदर्शन को और बेहतर किया है और लगभग सभी निकायों में पूर्ण बहुमत हासिल किया।
बीजेपी की यह जीत स्थानीय निकाय स्तर पर पार्टी की पकड़ और संगठनात्मक ताकत को दर्शाती है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिकोण से यह संकेत माना जा सकता है कि पार्टी अपने प्रचार और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करके बेहतर परिणाम की तैयारी कर रही है। बिहार में चुनावी माहौल पहले ही तेज है और पार्टियों ने मतदाता आकर्षण और जनसभाओं पर विशेष जोर दिया है। दादरा नगर हवेली और दमन के हालिया नतीजे बीजेपी की लोकप्रियता और रणनीति की सफलता का प्रमाण हैं, जो बिहार जैसे प्रमुख राज्य में पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर भी प्रभाव डाल सकते हैं।
बिहार में भी स्थानीय और विधानसभा चुनावों में बीजेपी का मजबूत संगठन और जनसमर्थन निर्णायक भूमिका निभा सकता है। इसी तरह, विपक्ष को अपने रणनीति और प्रचार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आगामी चुनावों में ग्रामीण और शहरी मतदाता दोनों पर प्रभाव डालने के लिए जनसभा, रोड शो और सोशल मीडिया अभियान अहम होंगे।