ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / elections / bihar-assembly-election-2025 / Bihar politics: नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार, भाजपा कोटे से ये बन रहे...

Bihar politics: नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार, भाजपा कोटे से ये बन रहे मंत्री, शपथ लेने वाले विधायकों ने खुद की पुष्टि

Bihar politics: बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिहार दौरे के बाद हलचल तेज हुई है. आज शाम राजभवन में मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा.

26-Feb-2025 11:24 AM

By Viveka Nand

Bihar politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारी जोरों पर है। इस बीच कैबिनेट विस्तार की खबर है. भाजपा और जेडीयू कोटे से मंत्री बनाये जा रहे हैं. आज शाम चार बजे राजभवन में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है. 

रीगा से विधायक मोतीलाल प्रसाद को मंत्री बनाया जा रहा है. 1st Bihar से बातचीत में इन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है. वहीं सिकटी से भाजपा विधायक विजय मंडल भी मंत्री बनेंगे. शपथ ग्रहण से पहले मंत्री बनने वाले नेताओं को भाजपा कार्यालय बुलाया गया है. मोतीलाल प्रसाद वैश्य समाज से आते हैं, जबकि विजय मंडल अति पिछड़ा समाज से. भाजपा कोटे से एक अगड़ी जाति से मंत्री बनेंगे. राजपूत जाति से आने वाले राजू सिंह भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. राजू सिंह साहेबगंज से भाजपा के विधायक हैं. जाले से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा भी मंत्री बनाये जा रहे हैं. ये भूमिहार जाति से आते हैं.अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू  भी मंत्री बन रहे हैं. बिहारशरीफ से विधायक सुनील कुमार भी मंत्री बन रहे हैं. इस तरह से भाजपा कोटे से सात विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. 

शपथ ग्रहण से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का इस्तीफा हो गया है. बता दें, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 25 फरवरी को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इसके बाद बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे.