ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Bihar News: फेक नैरेटिव व अफवाह की राजनीति से नहीं मिलने वाली है सत्ता...तेजस्वी का झूठ पकड़ा गया ! मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला

हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी नैरेटिव के जरिए वे चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। वोटर लिस्ट में नाम कटने का दावा भी पूरी तरह झूठा निकला।

03-Aug-2025 06:35 PM

By Viveka Nand

Bihar News: हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि सत्ता के लिए बेचैन तेजस्वी यादव को इस देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भरोसा नहीं है। वोटर लिस्ट से नाम कटने का  नेता प्रतिपक्ष का  किया। गया दावा उनकी फेक नैरेटिव गढ़ने और अफवाह आधारित राजनीति को उजागर करता है। एसआईआर रोकवाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने के बावजूद विफल रहने वाले नेता प्रतिपक्ष ने  ऐसी हरकत से अपनी बच्ची-खुची विश्वसनीयता को भी खो दिया है।

सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव के आरोप पर इलेक्शन कमीशन की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के क्रॉस वेरिफिकेशन में उनका नाम दीघा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-204 में दीघा के पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पुस्तकालय भवन की मतदाता सूची की क्रम संख्या 416 पर पाया गया।क्रम संख्या 445 पर उनकी पत्नी राजश्री का भी नाम है।

उन्होंने कहा कि दरअसल तेजस्वी यादव एन-केन-प्रकारेण चुनाव आयोग को बदनाम करने की कुत्सित मंशा से ग्रसित हैं। तेजस्वी यादव का मकसद चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर अपने अनर्गल, अतार्किक विरोध को सही ठहराना है।

संतोष सुमन ने कहा कि बैलेट बॉक्स से 'जिन्न' निकालने वाली परम्परा को तेजस्वी यादव 'बोगस' और 'फर्जी' मतदाताओं के जरिए फिर से बिहार में दोहराना चाहते हैं। लोकतांत्रिक व संवैधानिक प्रक्रिया का इस स्तर पर जाकर विरोध करना नेता प्रतिपक्ष जैसे जिम्मेवार पदधारक को जनता की नजर में अविश्वसनीय बनाता है।